एक्सप्लोरर

बुआ का ट्वीटवार, सपा-बसपा की राहें हुईं जुदा; मायावती बोलीं- अकेले लड़ेंगे सभी चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने के महज एक महीने बाद मायावती ने सपा के साथ गठबंधन तोड़ दिया। आज एक के बाद एक ट्वीट कर मायावती ने अखिलेश का जमकर घेराव करते हुए ऐलान किया कि बीएसपी हर छोटे-बड़े चुनाव अकेले लड़ेगी।

लखनऊ, एबीपी गंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र ने गठबंधन को लेकर चुनाव पूर्व जो भविष्यवाणी की थी, वो आखिरकार सच साबित हो गई है। लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को हराने के लिए साथ आए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के गठबंधन की मिजाद आखिरकार आरोपों के दलदल में समा गई और इसी के साथ बुआ-बबुआ की राहें भी जुदा हो गईं। गठबंधन के भविष्य को लेकर लगने वाले कयारों पर पूर्ण विराम लगाते हुए बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने आज ऐलान कर दिया कि उनकी पार्टी आगे होने वाले हर छोटे-बड़े चुनाव अकेले अपने बूते पर लड़ेगी। बीएसपी की ऑल इंडिया बैठक के बाद आज मायावती ने ट्वीटकर के जरिए अखिलेश का जमकर घेराव किया।

'हमने गठबंधन का धर्म निभाया'

सपा के गठबंधन को लेकर अपना रुख स्पष्ट्र करते हुए मायावती ने ट्वीट कर लिखा, 'वैसे भी जगजाहिर है कि सपा के साथ सभी पुराने गिले-शिकवों को भुलाने के साथ-साथ सन् 2012-17 में सपा सरकार के बीएसपी व दलित विरोधी फैसलों, प्रमोशन में आरक्षण विरूद्ध कार्यों एवं बिगड़ी कानून व्यवस्था आदि को दरकिनार करके देश व जनहित में सपा के साथ गठबंधन धर्म को पूरी तरह से निभाया।'

गठबंधन टूटा, अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान 

इसके साथ ही गठबंधन तोड़ने की घोषणा करते हुए उन्होंने लिखा,'आम चुनाव के बाद सपा का व्यवहार बीएसपी को यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या ऐसा करके बीजेपी को आगे हरा पाना संभव होगा? जो संभव नहीं है। अतः पार्टी व मूवमेन्ट के हित में अब बीएसपी आगे होने वाले सभी छोटे-बड़े चुनाव अकेले अपने बूते पर ही लड़ेगी।'

मायावती के ट्वीट पर ट्वीट

मायावती ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'बीएसपी की आल इण्डिया बैठक कल लखनऊ में ढाई घंटे तक चली। इसके बाद राज्यवार बैठकों का दौर देर रात तक चलता रहा जिसमें भी मीडिया नहीं था। फिर भी बीएसपी प्रमुख के बारे में जो बातें मीडिया में फ्लैश हुई हैं। वे पूरी तरह से सही नहीं हैं, जबकि इस बारे में प्रेसनोट भी जारी किया गया था।'

कल हुई बैठक में अखिलेश को घेरा

बता दें कि इससे पहले रविवार को पार्टी की हुई अहम बैठक में मायावती ने अखिलेश पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने अखिलेश को यहां तक मुस्लिम विरोधी तक बताया। अखिलेश की राजनीतिक समझ पर सवाल उठाते हुए मायावती ने कहा कि अखिलेश ने लोकसभा चुनाव के दौरान मुसलमानों को टिकट देने का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने कहा था कि मुस्लिमों को टिकट देने से सांप्रदायिक ध्रुवीकरण हो सकता है, इससे गठबंधन को नुकसान होगा।

परिवार पर दिखी मेहरबान

रविवार को हुई अहम बैठक में मायावती ने बीएसपी में बड़े संगठनात्मक बदलाव किए। इस दौरान वे परिवार पर मेहरबान नजर आईं। जहां मायावती के भाई आनंद कुमार को फिर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, तो वहीं भतीजे आकाश को नेशनल कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आकाश के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजी गौतम को भी नेशनल कॉर्डिनेटर बनाया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget