एक्सप्लोरर

यूपी में लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए पूर्वांचल से सीधे जुड़ेगा ये इलाका, सीएम योगी बोले- 'नए युग में होगा प्रवेश'

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दक्षिणांचल को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से गीडा से जोड़ा जा रहा है. इसका कार्य अंतिम चरण में है.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धुरियापार समेत गोरखपुर के जिस दक्षिणांचल को लेकर यह मान लिया गया था कि यहां कुछ हो ही नहीं सकता, उसी गोरखपुर के दक्षिणांचल में महाशिवरात्रि के पावन महापर्व पर औद्योगीकरण के युग का शुभारंभ हो गया है.

सीएम योगी शुक्रवार को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ धुरियापार में बने इंडियन ऑयल के सीबीजी (कंप्रेस्ड बायो गैस) प्लांट के लोकार्पण के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे.

इस दौरान सीएम योगी ने बांसगांव लोकसभा क्षेत्र को 222 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगातें भी दी. सीएम योगी ने 68 करोड़ रुपए से अधिक की 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और 154 करोड़ रुपए से अधिक की 17 परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की इस लिस्ट से बढ़ सकती है यूपी में सपा की टेंशन? आजम खान के विरोधी को इस कमेटी में किया शामिल

क्या बोले मुख्यमंत्री
सीएम योगी ने कहा कि यह सीबीजी प्लांट वेस्ट को वेल्थ में बदलने और किसानों की आमदनी बढ़ाने का एक बड़ा उदाहरण है. यह 'आम के आम और गुठलियों के दाम' को चरितार्थ करता है. कुछ दशक पहले धुरियापार में लगी चीनी मिल, गन्ना न मिलने से एक सत्र भी नहीं चल पाई थी तब लोगों ने मान लिया और कि यहां कुछ नहीं हो सकता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि दक्षिणांचल को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से गीडा से जोड़ा जा रहा है. इसका कार्य अंतिम चरण में है. लिंक एक्सप्रेसवे के साथ ही रामजानकी मार्ग का काम तेजी से चल रहा है. गीडा के विस्तार से दक्षिणांचल नए युग में प्रवेश कर जाएगा. यहां के नौजवानों को नौकरी और रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. देश-दुनिया के लोग यहां नौकरी और रोजगार के लिए आएंगे.

उन्होंने कहा कि सीबीजी प्लांट में काम करने वाले 120 लोगों में कुछ गोरखपुर के हैं तो कुछ अन्य जगहों के. पराली की आपूर्ति से किसान और गोबर की आपूर्ति से पशुपालक अपनी आमदनी बढ़ाने में सफल होंगे. सीबीजी प्लांट से प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण भी होगा. यहां तैयार होने वाली जैविक खाद से धरती माता की सेहत भी ठीक रहेगी. जैविक खाद के प्रयोग से खेतों की उर्वरता बनी रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget