एक्सप्लोरर

मरने के बाद भी सोशल मीडिया पर विकास दुबे सुर्खियों में, यूट्यूब पर आने वाला है महिमामंडित करने वाला गीत, पढ़ें ये रिपोर्ट

कानपुर का चर्चित गैंगस्टर विकास दुबे मरने के बाद भी सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है. जानकारी के मुताबिक, जल्द ही विकास पर यूट्यूब पर एक गीत रिलीज होने वाला है. वहीं, कानपुर पुलिस चुप्पी साधे बैठी है.

कानपुर: कानपुर वाले विकास दुबे की चर्चा उसकी मौत के बाद भी बदस्तूर हो रही है. विकास दुबे मर चुका है, लेकिन उसके प्रशंसक फेसबुक पेज पर एक्टिव हैं. कोई विकास दुबे के फेसबुक पेज के जरिये असलहा का बाजार लगा रहा है तो कोई विकास दुबे पर गाना बनाकर ब्राह्मण सम्मान से उसको जोड़ रहा है. अब 26 फरवरी को विकास दुबे पर बनाये गए गाने को यूट्यूब पर रिलीज करने की तैयारी हो रही है. भाल brothers की इस पेशकश को साफतौर पर देखा जा सकता है. इस बीच कानपुर पुलिस मूकदर्शक बनी बैठी है.

यूट्यूब पर जारी होगा विकास दुबे पर बनाया गीत

आतंक का पर्याय रहा विकास दुबे भले ही मर चुका हो लेकिन सोशल मीडिया पर वो आज भी जिंदा है. उसके प्रशंसक विकास दुबे के समर्थन में फेसबुक पेज पर लगातार उसका महिमामंडन कर रहे हैं. विकास दुबे की मौत के बाद कानपुर की पुलिस ने यह कहा था कि विकास दुबे के समर्थन में चलाए जा रहे किसी भी सोशल मीडिया एक्ट पर वह सख्त कार्रवाई करेगी लेकिन हकीकत तो यह है कि पुलिस मूकदर्शक बनी सब कुछ देख रही है. अब से कुछ दिन पहले हमने आपको यह दिखाया था कि कैसे विकास दुबे के फेसबुक पेज पर सोनू कानपुर नाम का एक यूजर असलहों का बाजार लगाए बैठा था. जो लोगों से तरह-तरह के असलहे खरीदने की बात कर रहा था. अब आने वाली 26 तारीख को भाल ब्रदर के नाम से विकास दुबे को महिमामंडित करने वाले गाने को रिलीज करने की तैयारी है. यूट्यूब पर इस गाने को आप सुन सकते हैं.

बड़े-बड़े दावे करने वाली और उसमें फेल हो जाने वाली कानपुर पुलिस एक बार फिर से दावा कर रही है कि, जो लोग इस गतिविधि में शामिल हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

क्या कहना है आईटी एक्सपर्ट का

लेकिन कानपुर पुलिस लगता है कि भूल गई है. इससे पहले भी ऐसी ही बात की गई थी, मगर विकास दुबे के प्रशंसक लगातार सोशल मीडिया पर उसका महिमामंडन जारी रखे हुए हैं. दरअसल, पुलिस की इच्छा शक्ति ही नहीं है कि ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके, क्योंकि आईटी एक्सपर्ट मानते हैं कि पुलिस की साइबर सेल अगर चाहे तो 24 घंटे से 48 घंटे के भीतर इन सभी गतिविधियों को न सिर्फ रोका जा सकता है बल्कि उन लोगों को भी पकड़ा जा सकता है, जो इन गतिविधियों को संचालित कर रहे हैं.

यहां पर सवाल यही उठता है कि, विकास दुबे के विकरु कांड के बाद भी कानपुर पुलिस अब किस बात का इंतजार कर रही है, सोशल मीडिया पेज पर आज भी उसके प्रशंसक विकास दुबे के समर्थन में अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. असलहे बेच रहे हैं, गाने रिलीज कर रहे हैं और पुलिस केवल कार्रवाई का ढिंढोरा पीट रही है.

ये भी पढ़ें.

राहुल गांधी के बयान पर भड़कीं कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह, कहा-'अमेठी के लोगों से माफी मांगें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bairagiwala Murder Case: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
बैरागीवाला मर्डर केस: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
Gorakhpur News: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शहर काजी के नेतृत्व में CM के नाम ज्ञापन
गोरखपुर: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शहर काजी के नेतृत्व में CM के नाम ज्ञापन
Ram Mandir Case Live: गोपाल राव और अनिल मिश्रा से SIT ने आठ घंटे तक की पूछताछ, राम मंदिर परिसर से लौटी
Live: गोपाल राव और अनिल मिश्रा से SIT ने आठ घंटे तक की पूछताछ, राम मंदिर परिसर से लौटी

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget