एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: पति की हत्या के बाद 50 फीट पेड़ पर चढ़ी महिला, घर की दीवार पर लिखा- 'हां मैंने पति को मारा, अब..'

Sonbhadra Crime News: बुधवार की रात को पत्नी ने धारदार कुल्हाड़ी से पति को मौत के घाट उतार दिया. पति की हत्या करने के बाद वो घर से फरार हो गई और फिर पेड़ पर चढ़कर बैठ गई.

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी और फिर घर की दीवार पर लिख दिया है 'हां मैंने पति को मारा, अब खुद भी दे दूंगी जान'. इसके बाद आरोपी महिला जंगल में जाकर 50 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गई बैठ गई. गांव के बाहर पेड़ पर चढ़ी महिला को देखकर जब लोगों ने शोर किया तो वहां सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए. लोगों ने उसे पेड़ से उतरने के लिए कहा लेकिन वो नहीं उतरी. वो बार-बार कहती रही कि 'मैंने पति को मार दिया, अब खुद भी जान दे दूंगी.' 

ये मामला सोनभद्र के परसाटोला गांव का है. खबर के मुताबिक बुधवार की रात को पत्नी ने धारदार कुल्हाड़ी से पति को मौत के घाट उतार दिया. पति की हत्या करने के बाद वो घर से फरार हो गई थी. इसके बाद शुक्रवार की सुबह गले में नायलॉन की रस्सी बांधकर वो घर से करीब तीन सौ मीटर दूर जंगल मे एक कहुआ के पेड़ पर करीब 50 फीट ऊपर चढ़ गई. इसके बाद वो लगातार अपनी जान की धमकी देने लगी. उसने कहा कि मुझए अब अपने बच्चों से भी मतलब नहीं है. मैं जान दे दूंगी. 

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

ग्रामीणों की सूचना पर बभनी पुलिस, प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, महिला कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद पुलिस ने महिला सोनामती को नीचे उतरने को कहा, लेकिन महिला उतरने को तैयार नहीं थी. उसने कहा कि "मुझे अब बच्चों या किसी से कोई मतलब नहीं है. मैं फांसी लगाकर जान दे दूंगी." महिला पेड़ पर इतनी ऊपर चढ़ गई थी कि किसी की भी हिम्मत इतना ऊपर चढ़ने की नहीं हो रही थी. किसी तरह महिला को बहला-फुसलाया गया तो वो 20 फीट नीचे तक आ गई लेकिन फिर से ऊपर चढ़ने लगी.

इतनी देर में गांव के दो लोग पेड़ पर चढ़ गए और उन्होंने महिला को पकड़ लिया. इसके बाद उसके गले से रस्सी निकाल कर उसे किसी तरह नीचे उतारा गया. महिला ने कहा कि गांव के कुछ लोग उसके पति को शराब पिला कर उसे प्रताड़ित करवाते थे. जिससे तंग आकर उसने पति की हत्या कर दी. प्रभारी निरीक्षक ने महिला के निशान देही पर धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: विदेश में होटल और टापू वाले बयान पर अखिलेश का सीएम योगी पर पलटवार, कहा- 'रजिस्ट्री के गवाह आप ही थे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget