एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: सोनभद्र में दो करोड़ की अंग्रेजी शराब बरामद, दिल्ली से झारखंड होनी थी सप्लाई, 3 गिरफ्तार

Sonbhadra News: सोनभद्र एसपी डॉ यशवीर सिंह ने कहा पिछले कई दिनों से जिले में अवैध शराब तस्करी के मामले आ रहे थे, जिसके बाद इसपर कार्रवाई की लिए पुलिस की टीम का गठन किया गया था.

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र (Sonbhadra) में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने यहां दो करोड़ रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन शराब तस्करों का गिरफ्तार किया है. तस्करों के निशानदेही पर पुलिस ने तीन DCM ट्रक से 1855 पेटी में कुल 16695 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की. आरोपी दिल्ली (Delhi) से शराब लोड करके झारखंड (Jharkhand) तक ले जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के मामले में केस दर्ज कर लिया है. 

सोनभद्र एसपी डॉ यशवीर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जिले में अवैध शराब तस्करी का मामला लगातार सुनने में आ रहा था. इस मामले का जल्द खुलासा हो और अवैध शराब तस्करी करने वाले जल्द पकड़े जाए इसके लिए हमने टीमों का गठन किया. जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी दुद्धी दद्दन प्रसाद के नेतृत्व में  एसओजी, सर्विलांस, थाना बभनी, थाना चोपन पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी. 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
3 जून की रात को टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि शराब तस्कर दो वाहनों में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप लेकर म्योरपुर की तरफ से बहुत तेज गति से आ रहे हैं. सूचना के आधार पर थाना बभनी व एसओजी, सर्विलांस टीम द्वारा नधिरा मोड़ के पास वाराणसी-अम्बिकापुर मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोककर जांच किया की गई. पुलिस ने दोनों DCM से 1205 पेटी में कुल 10845 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की. जिसके बाद पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. 

इसी क्रम में चोपन थाना व एसओजी/ सर्विलांस टीम को भी मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि तस्कर एक वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब की एक बड़ी खेप पंजाब से लेकर रांची जा रहे हैं. सूचना के आधार पर कार्रवाई करते टीम द्वारा मारकुण्डी घाटी मामा होटल के पास वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर DCM रोककर जांच की तो उसमें से भी 650 पेटियों में 5850 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एसपी डॉ यशवीर सिंह ने कहा की अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया है कि वो दिल्ली से अंग्रेजी शराब को लोड कर करके ला रहे थे. उन्हें बाबा और सोनू नाम के शख्स ने फोन पर इसे झारखंड तक ले जाने को कहा था. जहां कुछ लोगों को गाड़ी देकर माल खाली कराना था लेकिन तस्कर रास्ता भटक गए और फिर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं. आरोपियो से और जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड के इन मंदिरों में छोटे कपड़े पहन कर जाने पर प्रतिबंध, अध्यक्ष बोले- 'देखकर आती है शर्म, आज के युवा...' 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget