एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: शादी का झांसा देकर मुस्लिम युवक ने किया दलित युवती का रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र में धर्म विशेष के युवक द्वारा नाबालिग दलित किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप कर जबरन बंधक बनाकर घर में कैद कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र जिले से एक और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग बच्ची को पहले शादी का झांसा दिया गया, फिर उसके साथ दुष्कर्म कर आरोपी ने उसे अपने घर में जबरन बंदी बना लिया. मामला तब और गंभीर हो गया जब पीड़िता के परिजनों को मिलने से रोका गया और उन्हें जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. 

घटना चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की है, जहां 15 वर्षीय नाबालिग को गांव के ही एक युवक ने 16 मार्च 2025 को अपने घर बुलाया. और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोप है कि तभी से किशोरी को अपने घर में जबरन रखा हुआ था. 

परिजनों को मिलने से रोका
जब पीड़िता के परिजन अपनी बेटी से मिलने पहुंचे, तो आरोपी ने उन्हें मिलने से रोक दिया. इतना ही नहीं, उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए भद्दी गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद पीड़िता की मां ने चोपन थाने में लिखित तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. 

पुलिस ने आरोपी शहजाद पुत्र रियाज अंसारी के खिलाफ मु0अ0सं0 227/2025 के तहत BNS की धारा 65(1), 127(2), 352, 351(3), POCSO एक्ट की धारा 3/4 और SC/ST एक्ट की धाराएं 3(2)(v), 3(1)(द), 3(1)(ध) में मुकदमा दर्ज किया है... आरोपी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है. 

पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
 फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या बेटियां अपने ही गांवों में सुरक्षित नहीं रहीं.? क्या समाज में ऐसे दरिंदों को रोकने के लिए कानून का खौफ अब कमजोर पड़ता जा रहा है. 

वहीं मामले को लेकर एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाली महिला द्वारा सूचना दी गई कि उसी के गांव का रहने वाला मुस्लिम युवक द्वारा उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया जा रहा है . जिसकी सूचना पर तत्काल चोपन थाने पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. संबंधित धाराओं में जांच की जा रही जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. 

Input By : संतोष सोनी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget