एक्सप्लोरर

बिहार की तर्ज पर अब यूपी में भी राष्‍ट्रीय ओबीसी हिन्‍दू महासंगम, 10 अगस्त को गोरखपुर में होगा सम्मेलन

Gorakhpur News: ओबीसी हिन्दू महासंगम अब बिहार के बाद अप में भी शुरू होने जा रहा है, 10 अगस्‍त को गोरखपुर में देश के पिछड़े समाज के साधु, संत व धर्माचार्य जुटने के लिए जा रहे हैं.

Gorakhpur News:  बिहार के बाद यूपी में भी अब धर्माचार्यों को एकजुट करने के लिए ‘राष्‍ट्रीय ओबीसी हिन्‍दू महासंगम’ होने जा रहा है. इटावा की घटना के बाद जहां ओबीसी समाज में रोष व्‍याप्‍त है. तो वहीं ओबीसी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष कालीशंकर यदुवंशी 10 अगस्‍त को यूपी के गोरखपुर में इस सम्‍मलेन में देश के विभिन्‍न राज्‍यों से ओबीसी समाज से जुड़े संतों और धर्माचार्यों को बुलाने की तैयारी कर रहे हैं. वे कहते हैं कि हां वे राजनीति करते हैं. क्‍योंकि उन्‍हें ओबीसी समाज का अपमान बर्दाश्‍त नहीं है.

गोरखपुर में ओबीसी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष कालीशंकर यदुवंशी ने कहा कि लोग कहते हैं कि हिन्‍दू एक हैं, तो ओबीसी के संतों का अपमान क्‍यों किया जा रहा है. ओबीसी के कथावाचकों के साथ अपमान होता है, तो वे बर्दाश्‍त नहीं करेंगे. ये गोरखनाथ बाबा की धरती है. जो एक संत थे. उन्‍होंने कभी जातियों में विभेद नहीं किया. इसी वजह से वे 10 अगस्‍त को समता का अधिकार दिलाने के लिए राष्‍ट्रीय पिछड़ा हिन्‍दू महासंगम कर रहे हैं. वे कहते हैं कि वे ब्राह्मणों का सम्‍मान करते हैं. टीवी चैनलों में इटावा की घटना को प्रमुखता से दिखाया गया. उन्‍होंने कहा कि देश में अनेक घटनाएं उदाहरण हैं, जहां पिछड़ा वर्ग के लोगों का अपमान हो रहा है. अब कथावाचकों, संतों और योगाचार्यों के साथ अपमान की घटनाएं हो रही हैं.

अपमान की घटनाओं पर बोले कालीशंकर यदुवंशी
कालीशंकर यदुवंशी ने कहा कि ये नहीं होना चाहिए. क्‍या ब्राह्मण जाति में सभी ज्ञानवान हैं. क्‍या ब्राह्मण मांस और शराब का सेवन नहीं कर रहे हैं. चार वर्ण कार्यों के आधार पर बनाए गए है. जो ब्राह्मण नीच काम करता है, उसे शूद्र कहलाता है. शूद्र ज्ञान देने का काम करता है, तो ब्राह्मण कहलाता है. संविधान में सभी धर्मों को समता के अधिकार की बात कही गई है. मांस खाने वाले का कोई विरोध नहीं है. उसके साथ विरोध है जहां जाति देखकर पिछड़े का विरोध किया जा रहा है, तो ये यहां संविधान का राज है, मनु स्‍मृति का नहीं.

कालीशंकर ने कहा कि बिहार में राजनीतिज्ञ एजेंडे के तहत इस तरह का हथकंडा अपनाते हैं. वहां सारा कुछ पूर्व नियोजित होता है. हर राजनीतिक पार्टी हथकंडा अपनाते हैं. ओबीसी पार्टी आम ओबीसी को बता दें कि वो दोयम दर्जे के हैं, तो पिछड़े हिन्‍दू इस देश में बता देंगे कि उनकी ताकत क्‍या है. डमोक्रेसी हमसे चलती है. देश की सारी व्‍यवस्‍था हमसे चलती है. वे कर्मशील लोग हैं.

संजय निषाद पर बोला हमला 
कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद पिछड़े निषाद समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए व्‍यक्तिगत मांग कर रहे हैं. ये उनका विषय है वे राजनीति के स्‍वार्थ के हिसाब से अपना ट्यून बढ़ाते और कम करते हैं. उन्‍होंने निषाद समाज के लिए भी लड़ाई लड़ी है. धर्मात्‍मा निषाद की हत्‍या हो गई थी. जहां ओबीसी पार्टी ने बढ़चढ़कर हिस्‍सा लिया और सहयोग किया.

उन्होंने आगे कहा वह कहते थे कि निषाद भाइयों को अनुसूचित का आरक्षण दिलवा देंगे, लेकिन हुआ क्‍या सिर्फ सांत्‍वना ही मिली. राज कौन कर रहा है, ये उन्‍हें कहने की बात नहीं है. जनता देख रही है. ओबीसी पार्टी एक नई रोशनी के रूप में उभरकर सामने आ रही है. ओबीसी पार्टी, एससी-एसटी और माइनॉरिटी के हक अधिकार के लिए लड़ने का काम करती है.

10 अगस्त को होगा राष्ट्रीय पिछड़ा हिन्दू महासंगम
कालीशंकर यदुवंशी ने कहा‍ कि ओबीसी पार्टी 10 अगस्‍त को राष्‍ट्रीय पिछड़ा हिन्‍दू महासंगम कराने जा रही है. जब पिछड़े समाज के संतों, महात्‍माओं, योगाचार्यों और पुजारियों ने संपर्क किया कि आप ओबीसी पार्टी बनाए हुए हैं. आप ओबीसी समाज के हक, अधिकार और सम्‍मान की बात करते हैं. आज उन लोगों का अपमान हो रहा है. क्‍या वे लोग इस देश के नागरिक नहीं हैं. क्‍या वे लोग हिन्‍दू नहीं है. इसलिए उनका अपमान है. तो संविधान का राज कहा है.

ये तो वास्तव में कुछ पंडित और पुजारी कहते हैं कि मनु स्‍मृति का शासन पहले है, तो उन्‍हें ऐसा ही लग रहा है. ओबीसी पार्टी संविधान में विश्‍वास करती है. कालीशंकर कहते हैं कि हां वे राजनीति कर रहे हैं. राजनीति वो होती है, जो आम जनता के कल्‍याण के लिए की जाती है, तो हां वे अपने पिछड़े समाज के लिए 100 फीसदी राजनीति कर रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget