एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: सोनभद्र में बदमाशों ने अधेड़ की गोली मारकर की हत्या, घटना के पीछे जमीन विवाद

Sonbhadra News: सोनभद्र में सोमवार देर रात बदमाशों ने शादी समारोह से लौट रहे एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना करमा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सीमा पर स्थित बिसहार जंगल के पास की है.

Sonbhadra News: सोनभद्र में सोमवार देर रात बदमाशों ने शादी समारोह से लौट रहे एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना करमा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सीमा पर स्थित बिसहार जंगल के पास की है. वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अधेड़ को सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है. घटना के पीछे जमीन विवाद की रंजिश का शक जताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार जिले के मगरदहां निवासी 50 साल रामाश्रय मौर्य शादी समारोह में शामिल होने सरंगा गांव गए थे. देर रात घर लौटने के क्रम में बिसहार जंगल के पास सुनसान स्थान पर बदमाशों ने गोली मार दी. मृतक के बेटे सन्तोष कुमार मौर्य के मुताबिक उनका जमीन को लेकर एक व्यक्ति से विवाद था. करीब एक सप्ताह पहले दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हुई थी जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों पर 107,16 की कार्यवाही की थी. सभी लोग जमानत पर छूट कर घर आ रहे थे तो रास्ते मे दूसरा पक्ष मारपीट करने पर उतारू था. किसी तरह मामला शांत होने के बाद पिता चाचा के लड़के की शादी में शिरकत करने गए थे. हम लोग भी शादी समारोह में ही थे तभी विपक्षी राजेन्द्र और उसके साथ के लोग पिता का पीछा करते हुए उनकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी.

बेटे ने बताया कि पिता जी को गोली मार कर बदमाश भाग गए. कुछ देर बाद हम लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक पिता जी की मौत हो चुकी थी. घटना में दो लोगों के शामिल होने की बेटे ने बात कही है. उसका कहना है कि एक राजेन्द्र कुमार जबकि दूसरा मुंह ढके हुए था और दोनों मौके से फरार हो गए. जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा था. बेटे ने घटना के पीछे जमीन विवाद को कारण बताते हुए पुलिस में तहरीर दी है. पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षो का जमीन विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा था. दोनों के बीच कुछ समय पहले नोकझोंक हुई थी जिसके बाद स्थानीय पुलिस नेदोनों पक्षों पर 107,16 की कार्यवाही की थी. कल देर रात मृतक अपने भाई के लड़के की शादी समारोह से लौट रहे थे. इसी बीच सुनसान जंगल के इलाके में गोली मार दी गयी. उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. तहरीर मिल गई है और घटना के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी. 

Viral Video: पेंसिल की लड़ाई थाने तक पहुंची, प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने पुलिस से केस दर्ज करने को कहा

Covid Pandemic: कोरोना संक्रमण विस्फोट के समय भी कारगर साबित हुआ Covishield टीका

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget