एक्सप्लोरर

Sonbhadra Flood News: भारी बारिश के बाद बांधों में बढ़ा जलस्तर, रिहंद के सात तो ओबरा डैम के पांच गेट खुले, अलर्ट जारी

UP Flood News: लगातार बारिश के कारण रिहंद और ओबरा बांधों के जलस्तर में वृद्धि हुई है. रिहंद बांध के 7 गेट और ओबरा बांध के 5 गेट खोले गए हैं, जिससे 1,43,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है.

Sonbhadra Flood News: लगातार बारिश के चलते, एशिया के विशालतम जलाशयों में एक रिहंद डैम के तेजी से बढ़े जलस्तर के कारण, सात गेट खोलने पड़े हैं.ओबरा  बांध का भी जलस्तर, अधिकतम निशान को पार कर जाने के कारण पांच गेटों को खोलकर पानी बहाया जा रहा है. ओबरा डैम और रिहंद डैम स्थित कुल नौ जल विद्युत इकाइयों से पूरी क्षमता से उत्पादन लिए जाने के जरिए पानी छोड़ने के साथ ही, समाचार दिए जाने तक रिहंद और ओबरा जलाशय से कुल 1,43000 क्यूसेक पानी छोड़ने का क्रम जारी था.

वर्ष 2016 में हुई बारिश के चलते 6 सितंबर 2016 को रिहंद डैम का जलस्तर, 872.6 फीट रिकॉर्ड किया गया था और इसके चलते रिहंद के सभी 13 गेट खोलने पड़े थे. उसके बाद से अब तक का जलस्तर अधिकतम 868 फीट तक का रिकॉर्ड किया गया था. इस बार बारिश के सीजन में अगस्त माह में हुई अच्छी बारिश के चलते एक बार फिर से रिहंद का जलस्तर अधिकतम जलस्तर के करीब जा पहुंचा है. बुधवार की सुबह बात का जलस्तर 869 फीट को पार करने के साथ ही गेटों के खोलने का सिलसिला शुरू हो गया. सुबह 8:00 बजे पहला गेट खोला गया. दोपहर होते-होते बांध का जलस्तर 870 फीट पर पहुंच गया. 

रिहंद डैम के दो तो ओबरा के चार गेट खोले गए
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरफ से तेजी से पानी की आवक को देखते हुए रिहंद डैम के दो और गेट खोल दिए गए. शाम पांच बजते-बजते तीन और गेट खोल दिए गए. 13 में से 7 गेटों को 10 फीट ऊंचा खोलकर लगभग 70,900 क्यूसेक पानी बहाए जाने का क्रम जारी है. लगातार बारिश और रिहंद बांध से छोड़े जा रहे पानी के कारण ओबरा बांध का जलस्तर 193.24 मीटर के अधिकतम निशान को पार कर गया है.इसको देखते हुए ओबरा बांध के चार गेट खोले गए हैं.यहां स्थापित तीन जल विद्युत इकाइयों से भी उत्पादन लेते हुए 70900 क्यूसेक पानी छोड़े जाने का क्रम बना हुआ है.

तटवर्ती इलाकों में अलर्ट का निर्देश जारी
सोन नदी के जलस्तर पर नजर बनाए रखने और तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच अलर्ट की स्थिति बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं. बता दें कि रिहंद और ओबरा बांध से छोड़े जाने वाला पानी, रेणुका नदी से होते हुए सोन में पहुंच रहा है. कनहर बांध से भी छोड़ने वाला पानी भी सोन नदी में पहुंच रहा है.  उधर सोन नदी पर मध्य प्रदेश स्थित बाणसागर डैम से भी पानी छोड़ने की स्थिति को देखते हुए, सोन नदी के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनने की संभावना जताई जाने लगी है.

ये भी पढ़ें: UP ByPolls 2024: उपचुनाव से पहले सीएम योगी का खैर विधानसभा को बड़ा तोहफा, रोजगार मेले का शुभारंभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
FCRA बिल पर संसद में गरजे अखिलेश यादव, किया बड़ा दावा
FCRA बिल पर संसद में गरजे अखिलेश यादव, किया बड़ा दावा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Embed widget