एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: जो हाल तुम्हारे पिता का किया, वही तुम्हारा भी कर देंगे... पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे को मिली धमकी

UP News: सोनभद्र में पूर्व नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष के बेटे को जान से मारने की धमकी मिली है.शिकायत पर पुलिस ने 11 मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है. पूरा मामला पिपरी नगर पंचायत का बताया जा रहा है.

Sonbhadra Crime News: सोनभद्र (Sonbhadra) में रेणुकूट नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष के बेटे को जान से मारने की धमकी मिली है. इससे पहले उनके पिता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या की जा चुकी है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने पिता की तरह बेटे का अंजाम करने की धमकी दी है. नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष निशा सिंह की शिकायत पर पुलिस दस नामजद सहित 11 लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है. 

एसपी से की कार्रवाई की मांग
पुलिस अधीक्षक को सौंपे प्रार्थना पत्र में बताया गया कि नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष निशा सिंह ने आरोप लगाया कि छठ पूजा के दिन शाम सात बजे पूर्व चेयरमैन अनिल सिंह अपने दर्जनों साथियों के साथ पहुंचा और उनके छोटे बेटे शौर्य प्रताप सिंह को धमकी देने लगा. आरोपियों ने कहा 'कायदे से रहो नहीं तो जो हाल तुम्हारे पिता का हुआ है, वही हाल तुम लोगों का भी होगा.' उन्होंने जान से मारने की धमकी दी. इस बावत एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है. 

11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पूरा मामला पिपरी थाना क्षेत्र के पिपरी नगर पंचायत का बताया जा रहा है. शिकायत पर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुमताज अंसारी, मोमिन खान, जुबेन खान, शेरू खान, आजिम खान, अनिश मिश्रा, सानू सिंह, बब्बन गिरी, नौदास मियां, सुड्डू ऊर्फ नरेंद्र सिंह और एक अज्ञात सहित कुल 11 लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है.

पूर्व नगर अध्यक्ष की गोली मारकर की थी हत्या
शिकायतकर्ता के पति तत्कालीन नगर अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह की 30 सितंबर 2019 में नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी. हत्या के पीछे चुनावी रंजिश को कारण बताया गया था. पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह की हत्या में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह हत्या की सजा काट रहा है. ताजा मामले के बाद फिर से दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा गया है. पूर्व चेयरमैन अनिल सिंह ने बताया कि उस दिन शिकायतकर्ता पक्ष के लोग ही विवाद कर रहे थे. 

ये भी पढ़ें- 

UP News: जातीय जनगणना को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने इशारों में कर दी बड़ी मांग, बीजेपी की बढ़ी धड़कन!

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget