एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: चार बच्चों का पिता 4 बच्चों की मां को लेकर हुआ फरार, पंचायत ने किया परिवार सहित बहिष्कार

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र में 4 बच्चों का प्रेमी पिता 4 बच्चों की मां के साथ फरार हो गया, इस मामले में पंचायत ने परिवार सहित सामाजिक बहिष्कार किया है.वहीं पुलिस ने हाथ खड़े कर लिए हैं.

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक चौंकाने वाली घटना में, चार बच्चों के पिता ने चार बच्चों की मां के साथ शादी करके गांव में तहलका मचा दिया. इसके बाद दर्जनों गांवों की पंचायत ने प्रेमी के खिलाफ सामाजिक बहिष्कार और संबंध विच्छेद का ऐलान कर दिया. हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने कानून का हवाला देकर कोई कार्रवाई करने से साफ मना कर दिया. 
 
झारखंड बॉर्डर के पास दो गांवों के बीच यह सनसनीखेज मामला सामने आया है. चार बच्चों का पिता और चार बच्चों की मां के बीच प्रेम संबंध बनने के बाद दोनों गांव से फरार हो गए. कुछ दिनों बाद, दोनों ने किसी मंदिर में शादी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.  

पति ने दर्ज कराई शिकायत
वायरल वीडियो देखकर महिला के पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि पड़ोसी गांव के युवक ने उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी को फुसलाकर भगा लिया. पुलिस ने लंबी खोजबीन के बाद दोनों को ढूंढ निकाला, लेकिन जब युगल ने थाने में आपसी सहमति से रहने की बात कही, तो पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया.  

इस घटना से नाराज दर्जनों गांवों के लोगों ने महापंचायत बुलाई और ऐतिहासिक फैसला सुनाया, प्रेमी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाता है, साथ ही उनसे सभी सामाजिक संबंध तोड़े जाते हैं. इस महापंचायत में ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान, राकेश पासवान, मुन्ना पासवान, विनोद गौड़, दीपक गुप्ता, गोपीचंद पासवान, देव कुमार पासवान, राधेश्याम पासवान, कैलाश पासवान, कृपा शंकर पासवान, विजय पासवान और महेंद्र पासवान समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे.  

पुलिस ने खड़े किए हाथ
पुलिस ने इस मामले में कानूनी प्रावधानों का हवाला देते हुए कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया. थाना प्रभारी ने कहा – चूंकि दोनों वयस्क हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं, इसलिए हम कुछ नहीं कर सकते.

अब सवाल यह है कि क्या पंचायत के सामाजिक बहिष्कार के फैसले के बावजूद यह जोड़ा समाज में रह पाएगा? क्या पुलिस कभी इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई करेगी? ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है, और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

Input By : संतोष सोनी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत पर वारिस भी कर सकेंगे खर्चे का दावा, कोर्ट का फैसला
सरकारी कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत पर वारिस भी कर सकेंगे खर्चे का दावा, कोर्ट का फैसला
बदायूं में नेत्रहीन फरियादी से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन, एसएसपी ने किया सस्पेंड
बदायूं में नेत्रहीन फरियादी से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन, एसएसपी ने किया सस्पेंड
मुख्तार अंसारी पर हमले के केस में पूर्व MLC बृजेश सिंह बरी, 22 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला
मुख्तार अंसारी पर हमले के केस में पूर्व MLC बृजेश सिंह बरी, 22 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला
‘शहीद कभी मरते नहीं...', पिता मुख्तार अंसारी को याद कर बेटे अब्बास अंसारी का भावुक पोस्ट
‘शहीद कभी मरते नहीं...', पिता मुख्तार अंसारी को याद कर बेटे अब्बास अंसारी का भावुक पोस्ट

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
बदायूं में नेत्रहीन फरियादी से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन, एसएसपी ने किया सस्पेंड
बदायूं में नेत्रहीन फरियादी से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन, एसएसपी ने किया सस्पेंड
रूढ़िवादी परिवार में पले-बढ़े आमिर खान, बोले- मुझे रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी
रूढ़िवादी परिवार में पले-बढ़े आमिर खान, बोले- मुझे रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
LIVE: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
Maharashtra Board: महाराष्ट्र बोर्ड का बड़ा फैसला, मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब मिलेंगे एक साथ
महाराष्ट्र बोर्ड का बड़ा फैसला, मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब मिलेंगे एक साथ
Chest Pain Causes: सीने का हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, डॉक्टरों ने बताए फेफड़े और पेट से जुड़े कारण
सीने का हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, डॉक्टरों ने बताए फेफड़े और पेट से जुड़े कारण
Embed widget