एक्सप्लोरर

Bareilly: बेटे ने लगाये सनसनीखेज आरोप, कहा-मां को पापा, भाई-भाभी ने मिलकर मार डाला

बरेली में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है.यहां एक बेटे ने अपने पिता, भाई व भाभी पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया है. यही नहीं, कब्र से शव निकाल कर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाया है.

बरेली: मेरी मां का कत्ल मेरे पापा, बड़े भाई और भाभी ने किया है. उन्होंने पहले गला दबाया फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. ये कहना है एक बेटे का, ये दिल दहला देने वाली और रिश्तों का कलंकित करने वाली सनसनीखेज वारदात उत्तर प्रदेश के बरेली की है. 

कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम करवाया गया

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के असरफ खां छावनी इलाके में बेटे की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को डीएम के आदेश पर कब्र से शव निकाला और शव का पोस्टमार्टम करवाया. दरअसल, 46 साल की मृतक बब्बो के बेटे यूसुफ का आरोप है कि 9 अप्रैल को उसके पापा, भाई और भाभी ने मिलकर उसकी मां की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी. यूसुफ का कहना है कि, वो अलग किराए पर कमरा लेकर रहता है. उसके पास घर से फोन आया कि मम्मी ने फांसी लगा ली है, फिर बताया गया कि वो जल गई है जिससे उनकी मौत हो गई है. जिसके बाद आनन फानन में घर वालों ने उसका शव पास के कब्रिस्तान में दफना दिया. 

यूसुफ़ का कहना है कि, फिर धीरे धीरे सारा सच सामने आ गया और एक मां का जला हुआ वायरल वीडियो सामने आया. जिसमे मां का जला हुआ शव है और जीभ बाहर निकली हुई है. जिससे उसका शक यकीन में बदल गया, कि उसकी मां की हत्या की गई है. यूसुफ ने इसकी शिकायत एसएसपी से की जिसके बाद उसका शव कब्र से निकालने के लिए डीएम से परमीशन ली गई और डीएम के आदेश पर शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वहीं, इस मामले में एसपी सिटी रविन्द्र कुमार का कहना है कि, सोशल मीडिया पर एक महिला के जले हुए शव का वीडियो वायरल हो रहा था. जिसके बाद वीडियो की जांच करवाई गई तो पता चला ये शव असरफ खां छावनी मोहल्ले की बब्बो का है, जिसकी 9 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई थी. जिसके बाद डीएम नीतीश कुमार के आदेश पर शव कब्र से निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम करवाया गया. पोस्टमार्टम में महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है इसलिये विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेज दिया गया है. विसरा की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गौर करने वाली बात ये है कि पोस्टमार्टम में महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, इसलिये विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेज दिया गया है. और विसरा की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है. लेकिन विसरा रिपोर्ट तो आज तक सैकड़ों लोगो की नहीं आ पाई है. जिस वजह से मामला ठंडे बस्ते में पड़े हुए हैं और सच सामने नहीं आ सके है. 

ये भी पढ़ें.

Aligarh: जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन की अवैध शराब फैक्ट्रियों पर छापेमारी की कार्रवाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
Siddharthnagar News: यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग
यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग
अयोध्या में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू, चंपत राय की छवि बचाने के लिए लामबंद हुए साधु-संत
अयोध्या में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू, चंपत राय की छवि बचाने के लिए लामबंद हुए साधु-संत
हरिद्वार: जूना अखाड़े ने वाल्मीकि अखाड़े को दी मान्यता, साधु-संतों में हलचल तेज, फैसले पर उठे सवाल
हरिद्वार: जूना अखाड़े ने वाल्मीकि अखाड़े को दी मान्यता, साधु-संतों में हलचल तेज, फैसले पर उठे सवाल

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget