एक्सप्लोरर

Aligarh: जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन की अवैध शराब फैक्ट्रियों पर छापेमारी की कार्रवाई

अलीगढ़ में जहरीली शराब पीकर 70 लोगों की जान चली गई. वहीं, इस घटनाक्रम के बाद जिला प्रशासन अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ छापेमारी कर रहा है.

अलीगढ़: अलीगढ़ में जहरीली शराब कांड के बाद लगातार शहर में छापेमारी का दौर जारी है. एसडीएम के नेतृत्व में तहसील स्तर पर टीमें बनाई गई हैं, जो लगातार क्षेत्र में छापेमारी कर रही हैं. ऐसी ही एक सूचना पर रविवार देर रात एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने एक्साइज टीम के साथ ताला नगरी क्षेत्र में वरदान इंक एंड सॉलवेंट प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारा. जहां भारी मात्रा में इथायल अल्कोहल व अन्य केमिकल मिला है. एसडीएम की टीम आधी रात के बाद तक पूरे बरामद माल के कागजों की जांच व सैंपलिंग कर रही है. बताया जाता है कि यह फैक्ट्री सैनिटाइजर इत्यादि बनाती थी.

छापेमारी की कार्रवाई

SDM कोल रंजीत सिंह ने बताया कि, हमको सूचना मिली थी कि ताला नगरी में एक वरदान इंक एंड सॉल्वेंट फैक्ट्री है जिसमें इथाइल अल्कोहल अनाधिकृत रूप से रखा गया है. हमने एक्साइज की टीम के साथ छापा मारा है. यहां पर 200 से ढाई सौ ड्रम इथाइल अल्कोहल और अन्य केमिकल पाए गए हैं. इनके लाइसेंस के बारे में उनसे पूछा गया है, और उनका कहना है कि यह सैनिटाइजर बनाते थे. उनके पास कागज हैं. सभी संबंधित अधिकारियों को बुलाया गया है और अगर ये गलत पाए जाएंगे तो इनके खिलाफ एफआईआर व सील की कार्रवाई की जाएगी.

जहरीली शराब से 70 मौतें

गौरतलब है कि, अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. हालांकि, प्रशासन की तरफ से अभी 25 मौतों की ही पुष्टि की गई है. वहीं, इस मामले में मुख्य आरोपी विपिन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस कांड के बाद प्रशासन लगातार अवैध शराब बनाने वालों पर छापेमारी कर रहा है. 

ये भी पढ़ें.

UP: आप सांसद संजय सिंह के भ्रष्टाचार के आरोप पर भदोही के सीएमओ भड़के,कहा-झूठ बोल रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
सीएम योगी ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश
सीएम योगी ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget