एक्सप्लोरर

केदारनाथ में जबरदस्त ठंड, तीन फीट बर्फ की मोटी चादर से ढका धाम

केदारनाथ धाम में चारों तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है. भारी बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम को जोड़ने वाले सभी पैदल मार्ग भी बंद हो गए हैं. कहीं-कहीं पर तीन फीट तक बर्फबारी हुई है.

रुद्रप्रयाग. उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रचंड ठंड हो रही है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है. केदारनाथ धाम भी बर्फ की मोटी चादर से ढक गया है. धाम में चारों तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है. भारी बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम को जोड़ने वाले सभी पैदल मार्ग भी बंद हो गए हैं. कहीं-कहीं पर तीन फीट तक बर्फबारी हुई है. र्फबारी के बाद धाम की सुंदरता ओर अधिक बढ़ गई है.

भले ही केदारनाथ धाम के कपाट बंद हों, लेकिन कुछ साधु बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार की साधना करने में लगे हुए हैं. बता दें कि यहां नवंबर महीने से ही बर्फबारी हो रही है.

शंकराचार्य समाधि स्थल का कार्य रुका बर्फबारी के कारण धाम में होने वाले सभी पुनर्निर्माण कार्य भी बंद हैं. बर्फबारी की वजह से केदारनाथ धाम में शंकराचार्य समाधि स्थल का कार्य रुक गया है. माना जा रहा है कि यदि फरवरी में बर्फबारी कम होती है तो निर्माण कार्य को शुरू किया जायेगा. जिलाधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि केदारनाथ धाम में शंकराचार्य समाधि स्थल का कार्य बर्फबारी के कारण रुका पड़ा है. वुड स्टोन कंपनी इस काम को तेजी से कर रही थी, लेकिन बर्फबारी के कारण इसका काम रुक गया है.

केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य में जुटी वुड स्टोन कंपनी के प्रबंधक मनोज सेमवाल ने कहा कि दिसंबर के पहले हफ्ते में मजदूर और कर्मचारी केदारनाथ से लौट आए थे. यदि जनवरी के आखिर तक बर्फ कम हो जाती है तो फरवरी से सीमेंट को छोड़कर अन्य कार्य किये जायेंगे.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, सोमवार को मिले सिर्फ 156 नए मामले

गोरखपुर में यूपी का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराएंगे CM योगी, 15 KM दूर से दिखाई देगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget