एक्सप्लोरर

UP Politics: स्मृति ईरानी को राहुल गांधी के खिलाफ क्यों मिला था अमेठी से टिकट? BJP नेता ने किया ये बड़ा दावा

Smriti Irani ने साल 2019 के आम चुनाव में नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ अमेठी में राहुल गांधी को लगभग 55,000 मतों के अंतर से हराया था.

Amethi Lok Sabha: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी ने सोमवार को कहा कि उन्हें अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव मैदान में इसलिए नहीं उतारा गया था कि वह महिला हैं, बल्कि पार्टी को लगता था कि केवल वह ही उन्हें हरा सकती हैं.

ईरानी की टिप्पणी यह कहे जाने पर आई कि सरकार को महिला रियल एस्टेट डेवलपर्स को त्वरित मंजूरी देने पर विचार करना चाहिए.

महिला एवं बाल विकास मंत्री ईरानी ने रियल एस्टेट डेवलपर्स के संगठन ‘क्रेडाई’ द्वारा आयोजित सम्मेलन में कहा, “मैं इसके बजाय पुरुष डेवलपर्स के साथ प्रतिस्पर्धा करना पसंद करूंगी... मुझे अमेठी इसलिए नहीं भेजा गया था क्योंकि मैं एक महिला हूं. मुझे अमेठी इसलिए भेजा गया क्योंकि मैं एकमात्र व्यक्ति थी जो उस आदमी (राहुल गांधी) को हरा सकती थी.”

ईरानी ने 2019 के आम चुनाव में नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ अमेठी में राहुल गांधी को लगभग 55,000 मतों के अंतर से हराया था. इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में वह राहुल गांधी के सामने एक लाख मतों के अंतर से हार गई गई थीं.

Shaista Parveen: विदेश फरार होने की फिराक में शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम? अब जारी हुआ ये नोटिस, पुलिस ने लिया बड़ा फैसला

महिला रियल एस्टेट ‘डेवलपर’ को बढ़ावा देने को कहा
इसके अलावा स्मृति ईरानी ने सोमवार को रियल एस्टेट कंपनियों की संस्था क्रेडाई से पहली पीढ़ी की महिला रियल एस्टेट ‘डेवलपर’ को बढ़ावा देने को कहा.

यहां क्रेडाई महिला एवं युवा नेतृत्व शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए ईरानी ने बिल्डरों से कहा कि वे निर्माण गुणवत्ता से समझौता किए बिना रियल एस्टेट परियोजनाओं को सस्ता रखने पर ध्यान दें.

उन्होंने नवनिर्वाचित क्रेडाई राष्ट्रीय अध्यक्ष बोमन ईरानी से पूछा, ‘‘आप क्रेडाई या गैर क्रेडाई की कितनी महिला डेवलपर को जानते हैं. आप अधिक से अधिक महिला डेवलपर को कारोबार में लाने के लिए क्रेडाई के रूप में क्या कर रहे हैं.’’

वर्ष 2023 25 ​​की अवधि के लिए क्रेडाई के अध्यक्ष चुने गए बोमन ईरानी से उन्होंने कहा कि अगर आप अपने कार्यकाल में देश को 100 नई महिला डेवलपर दे सकते हैं...तो आपका कार्यकाल सफल रहेगा.’’

मंत्री ने क्रेडाई से युवा महिलाओं सहित युवाओं को पहली पीढ़ी का रियल एस्टेट ‘डेवलपर’ बनाने में मदद करने को कहा. इस कार्यक्रम में क्रेडाई के अध्यक्ष बोमन ईरानी ने विकास के लिए संगठन के दृष्टिकोण को साझा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget