एक्सप्लोरर

स्मृति ईरानी ने फिर जीत लिया अमेठी का दिल, इस कदम के बाद हो रही है तारीफ

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी से जीत दर्ज यूं ही नहीं की है। केंद्रीय मंत्री ने उस वक्त दरिया दिली दिखाई जब एक लाचार मरीज को उन्होंने अपनी सुरक्षा में लगी एंबुलेंस से उसे अस्पलात भेजा।

अमेठी, एबीपी गंगा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को अमेठी वासियों के दिल में एक बार फिर घर कर लिया है। आज जब उनका काफिला बरौलिया गांव से निकला तभी रास्ते में एक महिला स्ट्रेचर पर जाते उन्हें नजर आई। वे तुरंत अपनी गाड़ी से उतरीं और सुरक्षा व्यवस्था में लगी सरकारी एंबुलेंस पर उसे बैठाकर उन्होंने उसे गौरीगंज जिला अस्पताल भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार गौरीगंज के कूड़ा के निवासी भीम नारायण की इक्कीस वर्षीय पुत्री आरती कुछ समय पहले एक्सीडेंट हो गया था। थोड़े समय के बाद उसे लकवा रोग भी हो गया। ऐसे में वो चलने में लाचार थी। आज परिजन उसे ट्राई साइकिल स्ट्रेचर पर बैठाकर इलाज के लिए जा रहे थे। तभी उधर से स्मृति ईरानी का काफिला गुजर रहा था। वो बरौलिया गांव से निकली थी। जैसे ही उन्होंने महिला को इस स्थिति में देखा स्वयं गाड़ी से उतरी, हालचाल लिये और फिर उसे अपनी सुरक्षा में लगी एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

गौरतलब है कि अमेठी से सांसद चुने जाने के बाद स्मृति ईरानी का यह पहला दौरा है। दो दिन के दौरे में वे तमाम विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगी। इससे पहले केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने राजा विश्वनाथ सिंह इंटर कालेज में एक जनसभा की। स्मृति ने इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी से हराकर इतिहास रचने वाली स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी में एक क्रांति आई है। इस बार हर मतदाता पोलिंग बूथ तक गया और कमल का बटन दबाकर बताया कि लोकतंत्र कामदारों के लिए है नामदारों के लिए नहीं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget