एक्सप्लोरर

गोरखपुर में 121 एकड़ में बनेगा चिड़ियाघर, योगी कैबिनेट में पास हुए छह प्रस्ताव

श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थनाथ सिंह ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि गोरखपुर में शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान के निर्माण को लेकर प्रस्ताव पास हुआ।

लखनऊ, भाषा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को यूपी कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में 6 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इन प्रस्तावों में गोरखपुर में शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान के निर्माण से संबंधित प्रायोजना शामिल है। इसके अलावा राज्य वेतन समिति 2016 द्वारा सातवें प्रतिवेदन के माध्यम से स्थायी मासिक भत्ते (नियत यात्रा भत्ते) के संबंध में दी गई संस्तुतियों पर मुहर लगाई गई है।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मंगलवार को राज्य सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थनाथ सिंह ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि गोरखपुर में शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान के निर्माण को लेकर प्रस्ताव पास हुआ। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में प्राणी उद्यान की स्थापना होने से पर्यटक स्थल के रूप में इस क्षेत्र का विकास होगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गोरखपुर की पहचान होगी।

शर्मा ने बताया कि परियोजना पर 234 करोड़ की लागत आएगी, जिसका अनुमोदन आज किया गया है। यह प्राणि उद्यान 121.34 एकड़ में प्रास्तावित है। प्राणि उद्यान में पर्यटकों का आवागमन बढ़ने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में राज्य कर्मचारियों का नियत यात्रा भत्ता बढ़ाने की संस्तुति भी दी गयी है। यह यात्रा भत्ता तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को अपने कार्यक्षेत्र में सरकारी काम से जाने पर मिलेगा। बैठक में प्रदेश के 1.5 लाख कर्मचारियों को नियत यात्रा भत्ता संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

राज्य वेतन समिति ने अपनी सातवीं रिपोर्ट में स्थायी मासिक भत्ता (नियत यात्रा भत्ता) के संबंध में संस्तुतियां दी थी, जिसे सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। सिंह ने बताया कि जनपद प्रयागराज के बहादुरपुर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम कोटवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाए जाने हेतु पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित भवनों के ध्वस्तीकरण करने के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ है।

उन्होंने बताया कि कैबिनेट में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में चिकित्सा प्रौद्योगिकी के छात्रों के लिए 200 बिस्तर का छात्रावास बनाने के संबंध में प्रस्ताव पास किया गया। फिलहाल यहां 60 छात्रों के रहने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि भांग की फुटकर दुकानों के लाइसेंस के लिए नियमावली बनायी गयी है। इसके तहत अब ऑनलाइन आवेदन के बाद लॉटरी प्रणाली से दुकानों का आवंटन होगा। ‘उत्तर प्रदेश आबकारी फुटकर भांग की दुकान नियमावली 2019’ के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई।

कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश जगदगुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय अधिनियम 2001 में संशोधन करने के लिए प्रस्ताव भी पारित हुआ। इसके तहत अब विश्वविद्यालय को सरकारी मदद मिल सकेगी, जो पहले नहीं मिलती थी। साथ ही इसके नाम में विकलांग शब्द को बदलकर दिव्यांग कर दिया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच पूरी, 6 दिन में 150 से ज्यादा लोगों से पूछताछ, क्या कुछ मिला?
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच पूरी, 6 दिन में 150 से ज्यादा लोगों से पूछताछ, क्या कुछ मिला?
AI बेस्ड मॉनिटरिंग, CCTV और पुलिस का कड़ा पहरा, NEET एग्जाम को लेकर ऐसे हैं सुरक्षा के इंतजाम
AI बेस्ड मॉनिटरिंग, CCTV और पुलिस का कड़ा पहरा, NEET एग्जाम को लेकर ऐसे हैं सुरक्षा के इंतजाम
NEET UG 2026 Re Exam: उधम सिंह नगर में बनाए गए 5 परीक्षा केंद्र, 2528 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
उधम सिंह नगर में नीट 2026 के लिए बनाए गए 5 परीक्षा केंद्र, 2528 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
Ghaziabad News: बिल्डिंग के लड़के ने की रेप की कोशिश, बचने के लिए पहली मंजिल से गिरी नाबालिग
गाजियाबाद: बिल्डिंग के लड़के ने की रेप की कोशिश, बचने के लिए पहली मंजिल से गिरी नाबालिग

वीडियोज

Sansani | Bharat Tiwari Encounter Case | Bhojpur: एनकाउंटर या Murder?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy | Lalu Yadav | Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?
Ram Mandir Donation Scam | Chanda Chori | Sandeep Chaudhary: रामलला के खजाने पर किसने मारी सेंध?
Ram Mandir Daan Chori | Ayodhya | Shastrarth: रामलला के दरबार में किसने की आस्था से सौदेबाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 60 दिनों तक नहीं लगेगा टोल, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिकी टैक्स पर क्या कहा?
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 60 दिनों तक नहीं लगेगा टोल, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान
बिहार: 'तेज प्रताप यादव जितने डर से...', पूर्व मंत्री के बयान पर आकाश यादव का पलटवार
बिहार: 'तेज प्रताप यादव जितने डर से...', पूर्व मंत्री के बयान पर आकाश यादव का पलटवार
क्रिकेट के इतिहास में भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी, वैभव सूर्यवंशी ने युवराज सिंह को भी पीछे छोड़ा
क्रिकेट के इतिहास में भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी, वैभव सूर्यवंशी ने युवराज सिंह को भी पीछे छोड़ा
NEET री-एग्जाम से पहले एक और स्टूडेंट ने किया सुसाइड, हैदराबाद में 20 साल की सना ने लगाई फांसी
NEET री-एग्जाम से पहले एक और स्टूडेंट ने किया सुसाइड, हैदराबाद में 20 साल की सना ने लगाई फांसी
'देऊळ बंद 2' के लिए शाहरुख खान ने की थी मदद, अब डायरेक्टर ने ट्रोलिंग पर कहा- जो डिजर्व करते हैं उन्हें क्रेडिट दो
'देऊळ बंद 2' के लिए शाहरुख खान ने की थी मदद, अब डायरेक्टर ने ट्रोलिंग पर कहा- जो डिजर्व करते हैं उन्हें क्रेडिट दो
International Yoga Day 2026: 'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल की धरती से PM मोदी का संदेश
'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल की धरती से PM मोदी का संदेश
धान की नर्सरी तैयार करते वक्त कर लेंगे ये काम तो आधी हो जाएगी फसल की लागत, जान लीजिए जुगाड़
धान की नर्सरी तैयार करते वक्त कर लेंगे ये काम तो आधी हो जाएगी फसल की लागत, जान लीजिए जुगाड़
Sunset Eclipse 2026: कैमरे में कैद करने को तरसेंगे लोग, आसमान में मचेगा गदर, जानें कहां दिखेगा जादुई नजारा?
कैमरे में कैद करने को तरसेंगे लोग, आसमान में मचेगा गदर, जानें कहां दिखेगा जादुई नजारा?
Embed widget