एक्सप्लोरर

नोएडा: सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत 6 लोगों की हुई मौत, एक शख्स की नहीं हो सकी पहचान

नोएडा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई. सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत भी हुई है. पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है.

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि, ''थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 51 के पास बीती रात को स्कूटर से जा रहे अनिल चोपड़ा और उनकी पत्नी जनक चोपड़ा को अज्ञात डम्पर चालक ने टक्कर मार दी. घटना में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 50 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने जनक चोपड़ा (58 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके पति की हालत नाजुक बनी हुई है.''

प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के बोटैनिकल गार्डन के पास बुधवार शाम को हुए एक सड़क हादसे में गौरव (24 वर्ष) पुत्र नंदकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

थाना रबूपुरा क्षेत्र के रोनिजा गांव के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार शाम को हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि, ''महिला अपने परिवार के साथ एक कार से आगरा से नोएडा की तरफ आ रही थी. थाना रबूपुरा क्षेत्र के रोनीजा गांव के पास उनकी कार यमुना एक्सप्रेस वे पर खराब खड़े एक ट्रक से जा टकराई. घटना में महिला के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई. मृतका की पहचान तृप्ति त्रिपाठी (32 वर्ष) के रूप में हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.''

प्रवक्ता ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर बृहस्पतिवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है. उन्होंने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र में ही हुए दो अन्य सड़क हादसों में नितिन (20) तथा कमल कुमार (28) की मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ये भी पढ़ें:

लखनऊ: अप्रत्यक्ष धर्मांतरण की बात कहकर पुलिस ने रुकवाई शादी, समझाया 'लव जिहाद' कानून

यूपी: लव जिहाद कानून के तहत पहली गिरफ्तारी, शादी के लिए आरोपी बना रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
Gonda News: पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
गोंडा में पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget