एक्सप्लोरर

Fake Currency: मुजफ्फरनगर में छापे जा रहे थे 8 लाख के नकली नोट, 6 की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने किया खुलासा

Muzaffarnagar Fake Currency News: बुढ़ाना थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने करबला क्षेत्र स्थित मकान पर धावा बोल दिया. छापेमारी में कुल 8 लाख 29 हजार 300 रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद हुए.

Fake Note Caught In Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर जिले में जाली नोट छापकर सप्लाई करनेवाले गैंग का खुलासा हुआ है. शुक्रवार को पुलिस ने रेड डालकर 6 लोगों को धर दबोचा. मौके से 8 लाख के नकली नोट बरामद हुए हैं. बुढ़ाना थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की. पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपियों की पहचान मंगेश, प्रवीण, अनुज , अजीम , साकिब और सागर के रूप में हुई है. शहर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि एक मकान पर नकली नोट छापने का काम चल रहा है.

नकली नोट बनानेवाले गैंग का पर्दाफाश

बुढ़ाना थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने करबला क्षेत्र स्थित मकान पर धावा बोल दिया. छापेमारी में कुल 8 लाख 29 हजार 300 रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद हुए. आरोपियों के पास 200, 100 और 20 रुपये के नकली नोटों की गड्डी थी. जाली नोट छपाई मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी घर पर ही प्रिंटर से नकली नोट तैयार करते हैं और रात को बाजार में खपाते हैं. एक लाख के जाली नोट पर 25 हजार का असली नोट लिया जाता है.

6 गिरफ्तार, 8 लाख के जाली नोट जब्त

एएसपी ने बताया, "साबिक गैंग का मुख्य सरगना है. पुलिस ने साबिक के घर से नकली नोट तैयार करने का एक प्रिंटर, एक डस्टर कार और अन्य सामग्री बरामद की है. उन्होंने कहा कि आरोपी साबिक ने जुर्म को कबूल किया है. साबिक से पूछताछ में खुलासा हुआ कि प्रिंटर से फोटो कॉपी कर नोट बनाने का काम होता है और अन्य सहयोगी अलग-अलग लोगों को बेचकर मार्केट में सप्लाई करते हैं. एएसपी ने कहा कि मंगेश, प्रवीण, अनुज, अजीम, साकिब और सागर के खिलाफ बुढ़ाना पुलिस स्टेशन में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

UP Flood: गाजियाबाद में हिंडन नदी का बढ़ा जलस्तर, सिटी फॉरेस्ट समेत गांवों में बाढ़ का डर, NDRF ने 40 लोगों का किया रेस्क्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget