एक्सप्लोरर

Snitation Workers strike: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से ग्रेटर नोएडा में बिगड़ सकते हैं हालात, जानें- क्या है मांग

Greater Noida News: सफाई कर्मचारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं. उनका कहना है कि जब तक प्राधिकरण उनकी बात नहीं मानता तब तक वो काम पर नहीं लौटेंगे. 

Greater Noida Snitation Workers strike: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के बाहर सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी (Snitation Workers) धरने पर बैठे हुए हैं उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. सफाई कर्मियों की इस हड़ताल (Strike) से ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में कूड़ा निस्तारण को लेकर संकट गहरा सकता है. 

हड़ताल पर हैं सैकड़ों सफाई कर्मचारी
किसी भी शहर या सोसायटी को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी वहां के सफाई कर्मचारियों के कंधों पर होती हैं लेकिन जरा सोचिए जब सफाई कर्मचारी ही नाराज होकर हड़ताल पर चले जाएं तो उस शहर में स्वच्छता कैसी रहेगी, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश के सबसे हाईटेक शहर ग्रेटर नोएडा में सैकड़ों सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं. सफाई कर्मचारियों का कहना है की ठेकेदारी प्रथा खत्म हो और उनका भी वेतन मान बढ़ाया जाए. इन्हीं सब बातों को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं और उनका कहना है कि जब तक प्राधिकरण उनकी मांगों को नहीं और मांगों को शासन तक नहीं भेजता तब तक वो काम पर वापस नहीं लौटेंगे. 

काम पर नहीं लौटेंगे
बता दें कि, सफाई कर्मचारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठे हुए हैं. उनका कहना है कि उनके साथ करीब 1200 कर्मचारी इस धरने में शामिल हैं और जब तक प्राधिकरण उनकी बात नहीं मानता तब तक वो काम पर नहीं लौटेंगे. इन 1200 कर्मचारियों में करीब 150 ट्रैक्टर चालक भी हड़ताल पर हैं जो सफाई कर्मचारियों द्वारा उठाए गए कूड़े को निस्तारण के लिए ले जाते हैं.  

Bhartiya Akahara Parishad: महंत रवींद्र पुरी बने भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष, खुद को बताया बीजेपी समर्थक

हड़ताल खत्म नहीं करेंगे
जहां नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ पिछले 53 दिनों से किसान अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने भी विरोध का बिगुल फूंक दिया है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और सफाई कर्मचारियों के बीच कोई रास्ता निकलेगा या नहीं ये कह पाना तो मुश्किल है लेकिन सफाई कर्मचारियों ने एबीपी गंगा से बातचीत के दौरान ये स्पष्ट जरूर कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों को प्राधिकरण मान नहीं लेता है, तब तक वो अपनी हड़ताल खत्म नहीं करेंगे. 

खड़ा हो सकता है गंभीर संकट 
लेकिन, हालात देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर जल्द ही ग्रेटर नोएडा में सफाई कर्मचारी हड़ताल से वापस नहीं आए तो ग्रेटर नोएडा में कूड़ा निस्तारण को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा हो सकता है. यही वजह है कि सफाई कर्मचारियों को समझाने के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों की एक टीम लगातार प्रयासरत है. प्राधिकरण को उम्मीद है कि जल्द ही सफाई कर्मचारियों को समझा बुझाकर काम पर वापस लाया जाएगा.

ये भी पढ़ें:  

Ghaziabad Police: बढ़ सकती हैं महंत यति नरसिंहानंद की मुश्किलें, गुंडा एक्ट में कार्रवाई की तैयारी कर रही है पुलिस 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देंगे निर्वाचित जनप्रतिनिधि: मुख्यमंत्री
शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देंगे निर्वाचित जनप्रतिनिधि: मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा को वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार
उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा को वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget