एक्सप्लोरर

UP News: पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एनकाउंटर में दोनों बदमाश ढेर

UP News: सीतापुर के चर्चित पत्रकार राघवेंद्र हत्याकांड में शामिल दो इनामी शूटर्स को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. एसटीएफ और पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.

उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के चर्चित पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सीतापुर पुलिस ने दो शूटरों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड में मारे गए दोनों शूटर्स पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था. एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सीतापुर के महोली निवासी पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड में वांटेड एक-एक लाख रुपये के इनामी बदमाश संजय तिवारी और राजू तिवारी की गुरुवार को पुलिस से पिसावां में मुठभेड़ हो गई. पुलिस मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने दोनों अपराधियों को मृत घोषित कर दिया.

अपराधियों ने पुलिस पर की फायरिंग

इस बावत, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पिसावां महोली मार्ग पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम काम्बिंग कर रही थी. इसी दौरान शूटर संजय तिवारी और राजू तिवारी बाइक से जा रहे थे. पुलिज ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो दोनों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया. 

पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली

उन्होंने कहा कि, अपराधियों की तरफ से की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने क्रॉस फायरिंग की. इस मुठभेड़ में दोनों को गोली लग गई, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. दोनों मिश्रित के अटवा निवासी हैं. इन पर हत्या का प्रयास, हत्या और अन्य कई गंभीर मामले दर्ज थे.

ये है मामला

दरअसल, पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की 8 मार्च को लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे पर थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके के हेमपुर रेलवे ओवरब्रिज पर दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दोनों अपराधियों को ढेर कर दिया है.

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट में पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, जजों की संख्या बढ़कर हुई 83

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget