एक्सप्लोरर

Sitapur Crime: सीतापुर में सनसनीखेज मामला, एक शख्स ने परिवार के 5 लोगों की हत्या की, खुद को भी मारी गोली

Sitapur News: खबर के मुताबिक आरोपी शख़्स नशे का आदी था. परिवारवाले उसे नशा मुक्ति केंद्र ले जाना चाहते थे, जिसे लेकर वो ग़ुस्से में आ गया. रात को भी इस बात पर विवाद हुआ था.

Sitapur Murder: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां शनिवार को एक शख्स ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के बाद ख़ुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. आरोपी ने अपनी मां, पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की और फिर ख़ुद को गोली मार ली, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव में अनुराग ठाकुर(42) नाम का शख्स अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ रहता था. अनुराग को नशे की लत थी, जिसकी वजह से अक्सर घर में झगड़ा भी हुआ करता था. परिवार वाले उसे नशा मुक्ति केंद्र ले जाना चाहते थे, जिसे लेकर रात में भी काफी झगड़ा हुआ थी. 

मां, पत्नी और बच्चों को मारी गोली
अनुराग नशा मुक्ति केंद्र नहीं जाना चाहता था. जिसके बाद इस बात से नाराज होकर शनिवार की सुबह उसे खौफनाक कदम उठा लिया, अनुराग ने तड़के पांच बजे मां सावित्री(65), पत्नी प्रियंका(40), बेटी अरना (12), अरवी (7) और बेटे आद्विक की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसने भी ये नजारा देखा उसकी रुह कांप गई. 

सूचना मिले पर पहुंची पुलिस ने सभी 6 लोगों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदि था. परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ, जिसके बाद सुबह ये घटना हो गई. इस घटना के बाद इलाके में तनाव हैं. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है. 

एसपी चक्रेश मिश्र ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी अनुराग सिंह मानसिक रूप से विक्षिप्त था. उसने अपने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के बाद खुद को गोली मार ली. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

BJP के लिए आसान नहीं होगी अपने गढ़ में जीत! इन 2 विधानसभाओं की वजह से बढ़ी मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP पंचायत चुनाव में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, करेगा कारणों की समीक्षा
UP पंचायत चुनाव में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, करेगा कारणों की समीक्षा
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget