एक्सप्लोरर

Sitapur Crime: सीतापुर में ग्रामीण की मौत के बाद आक्रोशित हुए लोग, परिजनों ने थाना प्रभारी पर लगाया ये आरोप

UP News: सीतापुर में एक ग्रामीण की मौत के बाद मृतक के परिजनों का आरोप है कि थाना प्रभारी की धमकी से ग्रामीण की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीण सीतापुर-लखनऊ हाईवे जाम करने पहुंच गए.

Sitapur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर (Sitapur) में पुलिस प्रशासन को लेकर कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. दरअसल एक ग्रामीण की मौत के बाद मृतक के परिजनों का आरोप है कि थाना प्रभारी की धमकी से ग्रामीण की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार न करने का ऐलान कर सीतापुर-लखनऊ हाईवे जाम करने पहुंच गए.

हालांकि पुलिस अधिकारियों की मुस्तैदी के चलते हाईवे जाम करने में वह नाकाम रहे. सीतापुर के थाना कमलापुर के थानाध्यक्ष पुष्पराज कुशवाहा पर धमकाने का आरोप लगाया गया है. मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने  मारपीट करने और थाना पुलिस पर लगाए गए आरोपों की दो तहरीर दी है जिस पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी .

क्या है पूरा मामला?

थाना कमलापुर इलाके के जैतनपुर गांव में अवैध शराब बेचे जाने के बाद मामले  की शुरूआत हुई. मृतक रमेश यादव के भतीजे पुनीत यादव का शराब लेने को लेकर 24 मई को झगड़ा हो गया था. जिसको लेकर रमेश यादव कमलापुर थाने रिपोर्ट लिखाने पहुंचे थे. मृतक रमेश यादव के पुत्र की मानें  तो उसके पिता को कमलापुर थानाध्यक्ष पुष्पराज कुशवाहा ने काफी देर बैठा लिया और फिर धमकी देने लगे जिससे रमेश यादव को हार्ट अटैक आ गया. इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी  जान जा चुकी थी. 

UP Budget 2022 Highlights: योगी सरकार के बजट में युवाओं के लिए क्या है खास? यहां जानें

मृतक के बेटे अंकुर का आरोप है कि विवाद अवैध शराब को बेंचे जाने के कारण हुआ. रमेश यादव की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरूवार को ऐलान कर दिया कि शव का अंतिम संस्कार तभी होगा जब थानाध्यक्ष और दोषी अशोक के खिलाफ कार्रवाई होगी. इसको लेकर ग्रामीण गांव से सीतापुर-लखनऊ हाईवे को जाम करने के लिए शव लेकर कमलापुर थाने के करीब पहुंच गए.

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हाईवे जाम करने जा रहे ग्रामीणों की जैसे ही सूचना पुलिस तक पहुंची सबसे पहले सीओ सिधौली यादुवेन्द्र यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने लगे लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए. इसी बीच जिला मुख्यालय से अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एनपी सिंह कई थानाध्यक्षों के साथ मौके पर पहुंच गए. मृतक के परिजनों से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि जो भी तहरीर देंगे वह कार्रवाई करेंगे. इस मामले में दो तहरीर दी गयी हैं जिस पर अशोक, पिन्टू, रामचन्द्र, सुरेन्द्र के विरूद्ध धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है.

अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार से सवाल- 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हुई क्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget