एक्सप्लोरर

सीतापुर में स्कूल मर्जर के बाद बच्चों ने छोड़ा स्कूल, परिजनों की चिंता बढ़ी, कोर्ट के फैसले पर टिकी नजर

Sitapur News: यूपी के सीतापुर में सबसे पहले स्कूल मर्जर के फैसले के विरोध में आवाज तेज हुए थी, यहां एक महीने से बच्चों की पढ़ाई ठप है, परिजनों को बच्चों की पढ़ाई की चिंता सता रही है.

उत्तर प्रदेश में स्कूल मर्जर के आदेश को लेकर विवाद थम नहीं रहा है. विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर हमलावर हैं वहीं सीतापुर में कई बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है. परिजनों को बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाने की चिंता सता रही है. एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है और बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं. 

सीतापुर में ही सबसे पहले यूपी सरकार के स्कूल मर्जर के आदेश के खिलाफ सबसे मुखर तौर पर आवाज उठी थी. ये मामला अभी भी कोर्ट में है. 21 अगस्त को इसी पर सुनवाई होनी है. जिसमें स्कूलों को लेकर कोई फैसला आ सकता है. 

बच्चों की पढ़ाई पर हो रहा बुरा असर

इस मामले पर सीतापुर बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर स्कूलों को यथास्थिति रखकर इंतजार किया जा रहा है. कोर्ट जो भी फैसला सुनाएगा उसका पालन किया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ अभिभावक भी इस में सुनवाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

सीतापुर के इंडलगंज में रहने वाले अभिभावकों का कहना है कि उन्हें अपने बच्चों को नए स्कूल भेजने का डर सता रहा है. इलाका जंगली है और साल 2017 में यहां जानवरों ने एक बच्चे को नोंचकर भी मार डाला था. उन्होंने कहा कि भले ही उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो लेकिन वो उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं करेंगे. 

इधर बच्चे स्कूल जाने की बाट जोह रहे हैं. जिन कंधों पर कभी स्कूल बैग हुआ करता था आज वो खाली पड़े हैं. बच्चों का कहना है कि वो स्कूल जाना चाहते हैं ताकि वो आगे पढ़ लिख सके और बढ़ सकें. 

स्कूल मर्जर पर सियासत तेज 

यूपी में स्कूल मर्जर के फैसले पर सियासत भी जमकर हो रही है. जहां स्कूलों का मर्जर हुआ है वहां सपा नेता पीडीए पाठशाला का आयोजन कर रहे है. सीतापुर की बात करें तो यहां तो सपा की पीडीए पाठशाला में अलग ही पढ़ाई हो रही है. 

सपा छात्र सभा के अध्यक्ष शिवम सिंह इन पाठशालाओं में सपाई शिक्षा दे रहे हैं. वो बच्चों को पढ़ा रहे है कि "अ से अनार रोज तुम खाओ और अखिलेश यादव को फिर से लाओ." इसका वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया. हालांकि बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया. 

फर्जी दस्तावेज मामले में उमर अंसारी की जमानत याचिका खारिज, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को नवदीप रिणवा ने बताया क्रिमिनल एक्ट, दोषियों पर होगा एक्शन
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को नवदीप रिणवा ने बताया क्रिमिनल एक्ट, दोषियों पर होगा एक्शन
जामिया में फ्री कश्मीर के नारे, AAP सांसद संजय सिंह बोले- 'मुझे नहीं मालूम...'
जामिया में फ्री कश्मीर के नारे, AAP सांसद संजय सिंह बोले- 'मुझे नहीं मालूम...'
'मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव', संगीत सोम का सपा चीफ पर आरोप
'मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव', संगीत सोम का सपा चीफ पर आरोप
CM योगी बोले- 'पहले माफिया जमीन कब्जाते थे और पुलिस लाचार...'
CM योगी बोले- 'पहले माफिया जमीन कब्जाते थे और पुलिस लाचार...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को नवदीप रिणवा ने बताया क्रिमिनल एक्ट, दोषियों पर होगा एक्शन
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को नवदीप रिणवा ने बताया क्रिमिनल एक्ट, दोषियों पर होगा एक्शन
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
Embed widget