एक्सप्लोरर

फर्जी दस्तावेज मामले में उमर अंसारी की जमानत याचिका खारिज, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Umar Ansari News: मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी की गिरफ़्तार के बाद सोमवार को उसे मोहम्मदाबाद के दीवानी कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसकी ज़मानत याचिका ख़ारिज कर दी.

फर्जी डॉक्यूमेंट मामले में गिरफ्तार माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने मोहम्मदाबाद के दीवानी न्यायालय में पेश किया. जहां उसकी बेल एप्लीकेशन पहले से दी गई थी. लेकिन कोर्ट ने उसकी ज़मानत याचिका खारिज करते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

उमर अंसारी को गाज़ीपुर जेल की बैरक नंबर दस में रखा गया है. इस बैरक में उमर के पिता मुख्तार अंसारी, ताऊ अफजाल अंसारी और बड़ा भाई अब्बास अंसारी भी रह चुका है. जेल प्रशासन की ओर से उसपर विशेष निगरानी की जा रही है. सुरक्षाकर्मियों को ख़ास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. 

उमर अंसारी के वकील ने कही ये बात

उमर अंसारी की जमानत याचिका ख़ारिज होने पर उनके अधिवक्ता चंद्र प्रकाश राय ने बताया कि ये कोर्ट का मामला था और कोर्ट ने प्रार्थना पत्र के बारे में एक रिपोर्ट मांगी थी. लेकिन, पुलिस ने मनमाने तरीके से इस मामले में मुकदमा किया और ये बताया कि उमर ने हीनियस क्राइम किया है. 

उमर के वकील ने कहा कि ये जुडिशियल मैटर है और इसमें कोर्ट ने रिपोर्ट मांगी थी इसलिए कोई अपराध नहीं बनता है. इसमें हमें बेल मिलनी चाहिए थी लेकिन, दुर्भाग्यवश हमें जमानत नहीं मिल पाई है. उन्होंने कहा कि अगर ये मामला ऊपरी अदालत में जाएगा तो आईओ के खिलाफ कोर्ट कड़ी कार्रवाई करेगी. 

चंद्र प्रकाश राय ने कहा कि कोर्ट ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी और इन्हें रिपोर्ट कोर्ट को देनी चाहिए जबकि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया है यह कोर्ट को संज्ञान दिए बगैर मामला दर्ज किया गया है. यह गैर कानूनी काम है और न्याय के साथ धोखा है. उनके वकील को भी इस मामले में मुलजिम बनाया गया है. ऐसे में अब न्याय का हनन होगा और आगे कोई भी वकील किसी मामले में खड़ा नहीं होगा.

फर्जी दस्तावेज पेश करने का आरोप

बता दें कि ये मामला मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शां अंसारी की संपत्ति से जुड़ा है. जिसे साल 2021 में जिला प्रशासन ने गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए कुर्क कर लिया था. इस संपत्ति को छुड़ाने के लिए उमर ने अफ्शां के साइन की हुए वकालतनामे को उमर ने अपने वकील के जरिए पेश किया था. 

पुलिस का कहना है कि उमर ने जो कथित दस्तावेज कोर्ट में पेश किए उसमें उनकी मां अफ्शां के जाली हस्ताक्षर हैं. अफ्शा अभी फरार है और उस पर 50 हज़ार रुपये का इनाम भी घोषित है. इस धोखाधड़ी का पता लगने के बाद ही उमर अंसारी को गिरफ़्तार किया गया है. 

UP: 'उमर भी एक पत्थर दिखाई...', मुख्तार अंसारी के बेटे की गिरफ्तारी पर अफजाल अंसारी का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget