एक्सप्लोरर

कांग्रेस में जाने से पहले गायक कन्हैया मित्तल ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की, जानें क्या कहा

Haryana Assembly Election 2024: बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में जाने के ऐलान कर चुके गायन कन्हैया मित्तल ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी की है. बता दें कि उन्होंने ‘जो राम को लाए हैं' गाना गया था.

Haryana Assembly Election 2024: ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ भजन गाकर प्रसिद्ध हुए कन्हैया मित्तल ने रविवार को कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया. उन्होंने अपने बयान में कहा, “आज सुबह हमारे एक मित्र का फोन आया. मैंने उनसे बात की. मैंने उन्हें बताया कि हो सकता है कि मैं कांग्रेस ज्वॉइन करूं, क्योंकि मुझे लगता है कि सनातन की बात करने वाला एक ही दल ना हो. हर दल से सनातन की बात हो. हर किसी की मदद करने के लिए हर दल से बात होनी चाहिए, इसलिए मन में इच्छा हुई कि मैं कांग्रेस ज्वाइन करूं.”

बीजेपी के बारे में उन्होंने कहा, “मेरा इस पार्टी से कोई मतभेद नहीं है. कुछ लोग कह रहे हैं कि टिकट नहीं मिला, इसलिए कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं. अगर मुझे टिकट चाहिए होती, तो मैं खुद लोगों से बात करता और मुझे टिकट मिल जाता. कोई बड़ी बात नहीं है.” उन्होंने कहा, “मैंने कभी भी किसी को नहीं कहा कि बीजेपी को वोट दो. हमेशा से यही कहा कि जो राम मंदिर के लिए काम करें उसका साथ दें. कहीं पर भी बैठकर हम काम कर सकते हैं. आप अपनी तपस्या सड़क पर भी कर सकते हैं और हिमालय में भी या पानी में भी कर सकते हैं, तो अग्नि में भी. ऐसा जरूरी नहीं है कि आप एक ही दल में रहकर अपनी तपस्या करो.”

कानपुर: बढ़े सर्किल रेट पर लगी रोक, 9 साल बाद हुए थे बदलाव, एक बार फिर हो सकता हैं फेरबदल

सीएम योगी की तारीफ की
उन्होंने आगे कहा, “मैं तो वैसे भी बीजेपी में कभी था भी नहीं. मुझे शीर्ष नेतृत्व की ओर से बुलाया जाता था कि आप आइए हमारे यहां. भजन गाइए और अगर आप वो भजन भी सुनेंगे, तो उसमें आपको कहीं पर भी बीजेपी का नाम नहीं दिखेगा. हमने यह भजन हमारे महाराज योगी जी (योगी आदित्यनाथ) के लिए गाया था. वो आज भी हैं, कल भी हैं, सदैव रहेंगे. चाहे हम किसी भी दल में जाएं या ना जाएं.” 

कन्हैया मित्तल के भजन 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे' का उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी ने इस्तेमाल किया था. खुद कई चुनावी रैलियों में कन्हैया यह भजन गाते दिखे थे. बता दें कि कन्हैया मित्तल बीजेपी से हरियाणा विधानसभा चुनाव में पंचकूला सीट से टिकट चाह रहे थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला, जिसके बाद अब उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget