एक्सप्लोरर

बलिया जिला अस्पताल से सिक्किम की युवती का पुलिस वाले ने किया अपहरण, सकते में अस्पताल प्रशासन

बलिया जिला अस्पताल से सिक्किम की युवती का अपहरण होने से प्रशासन के हाथ पांव फूल गये हैं. जानकारी के मुताबिक ये युवती रोडवेज बस स्टेशन पर कुछ लोगों को बेहोशी की हालत में मिली थी. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन अचानक एक सिपाही आया और उसे जबरन डिस्चार्ज कराकर ले गया.

बलिया. उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अस्पताल में भर्ती सिक्किम राज्य की रहने वाली एक युवती का एक पुलिस वाले ने ही अपहरण कर लिया. दरअसल युवती बेहोशी की हालत में बलिया रोडवेज स्टेशन पर कुछ लोगों को मिली थी. जिसे इलाज के लिए लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, मगर एक पुलिस वाले ने युवती को जबरन डिस्चार्ज कराकर ले गया. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि युवती को नारी निकेतन भेजने के लिए पुलिस को सूचना दी गई थी लेकिन एक पुलिस वाला जबरन डिस्चार्ज कराकर ले गया. वहीं, पुलिस इस मामले में अब टीमें बनाकर युवती की बरामदगी में जुटी हुई है और युवती के अपहरण के बाद सामाजिक संगठन के लोग उसकी तलाश के लिए जिला अस्पताल में धरना दे रहे हैं.

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा-FIR की जाएगी

बलिया जिला अस्पताल में भर्ती सिक्किम की रहने वाली प्रिया उर्फ सुजाता दोरजे है. सुजाता बलिया रोडवेज स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिली थी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसका इलाज चल रहा था. तभी रात को एक सिपाही सुजीत यादव आया और डॉक्टर से जबरन उस युवती को यह कहते हुए डिस्चार्ज कराकर ले गया कि, वह प्रशासन का आदमी है. जबकि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि उस युवती को नारी निकेतन भेजने के लिए पुलिस को सूचना दी गई थी. इसी बीच एक पुलिस वाला आया और धमकी देते हुए जबरन डिस्चार्ज कराकर ले गया, और अब इस मामले में एफआईआर की जाएगी .

सामाजिक संगठनों का धरना प्रदर्शन

वहीं, युवती का हाल जानने पहुंचे सामाजिक संगठनों के लोगों को युवती के अपहरण की जानकारी हुई तो उन्होंने जिला अस्पताल में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और युवती के बरामदगी की मांग करने लगे.

वहीं, थाना कोतवाली बलिया के प्रभारी निरिक्षक ने कहा कि अब इस मामले में पुलिस ने टीम बनाकर युवती की बरामदगी का प्रयास शरू कर दिया है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

मनोज तिवारी बोले- नोएडा में फिल्म सिटी बनने से देश का सिनेमा दुनिया तक पहुंचेगा

यूपीः इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवमानना मामले में यूपी के चीफ सेक्रेटरी को भेजा नोटिस, 23 नवंबर तक मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
'कश्मीर को मिले पहचान रखने का अधिकार', आर्टिकल-370 पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
'कश्मीर को मिले पहचान रखने का अधिकार', आर्टिकल-370 पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
'जहां भी राहुल गांधी के कार्यक्रम हों, BJP सरकार कैंसिल कर रही', अजय राय ने जताई नाराजगी
'जहां भी राहुल गांधी के कार्यक्रम हों, BJP सरकार कैंसिल कर रही', अजय राय ने जताई नाराजगी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget