एक्सप्लोरर

पाक में धर्मपरिवर्तन कर निकाह कराये जाने से सिख समुदाय नाराज : मामले को संरा में उठाने की मांग

बहराइच में सिख समुदाय ने पाकिस्तान में सिखों के धर्मांतरण को लेकर आवाज उठाई है। यहां सिखों के एक समूह ने पीएम को ज्ञापन भेजकर संयुक्त राष्ट्र में इस मुद्दे को उठाने की मांग की है

बहराइच, एजेंसी।  पाकिस्तान में एक गुरुद्वारे के ग्रंथी की पुत्री का कथित रूप से जबरन धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवक से निकाह कराये जाने के खिलाफ बहराइच के सिख समुदाय ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस सिलसिले में ज्ञापन भेजकर यह मामला संयुक्त राष्ट्र में ले जाने की मांग की है।

गुरुद्वारा कमेटी के महामंत्री भूपेन्द्र सिंह वालिया ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि पाकिस्तान में सिखों को जबरन इस्लाम धर्म कुबूल करवाया जा रहा है। इसकी ज्यादातर शिकार महिलाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां पूरे विश्व में श्री गुरु नानक देव का 550 वां प्रकाश उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। वहीं पाकिस्तान में हाल ही में ननकाना साहब गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी की बेटी को सशस्त्र लोगों द्वारा अगवा कर धर्म परिवर्तन कराके एक आतंकी संगठन के सदस्य से उसका जबरन निकाह करा दिया गया है। वालिया ने बताया कि ज्ञापन में कहा गया है कि इस घटना से पाकिस्तान, भारत व अन्य देशों में रह रहे सिखों में जबरदस्त आक्रोश है। सिखों की मांग है कि पीड़िता युवती को सिख धर्म में वापस लगा कर उससे जबरन निकाह करने वाले मोहम्मद हसन पर कार्रवाई की जाय। पाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यक सिखों को सुरक्षा प्रदान कर दहशत समाप्त कराई जाय तथा इस मामले को संयुक्त राष्ट्र के सामने उठाया जाय। सिखों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मोदी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 11 से 14 अगस्त ‘रंग दे बसंती’ अभियान, डर के खिलाफ युवाओं की आवाज
यूपी में 11 से 14 अगस्त ‘रंग दे बसंती’ अभियान, डर के खिलाफ युवाओं की आवाज
CM धामी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव लड़ेगी चुनाव लड़ेगी BJP? साफ हुई तस्वीर
CM धामी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव लड़ेगी चुनाव लड़ेगी BJP? साफ हुई तस्वीर
अलीगढ़ में गोकशी की कोशिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार
अलीगढ़ में गोकशी की कोशिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार
राम मंदिर CEO नियुक्ति पर धार्मिक समिति का बड़ा बयान, रखी ये बड़ी शर्त
राम मंदिर CEO नियुक्ति पर धार्मिक समिति का बड़ा बयान, रखी ये बड़ी शर्त

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget