एक्सप्लोरर

'पब्लिक इंटरेस्ट पर काम करते हैं PM मोदी' राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

UP News: केरल के गर्वनर आरिफ मोहम्मद खान ने प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह हमेशा पब्लिक इंट्रेस्ट में काम करते हैं.

Prayagraj News: केरल के गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद खान (Arif Mohammed Khan) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तारीफ़ करते हुए कहा है कि वह हमेशा पब्लिक इंट्रेस्ट में काम करते हैं. आम जन भावना का सम्मान करते हुए फैसले लेते हैं. अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण को भी इसी नजरिए से देखा जा सकता है. उनके मुताबिक लोक मत यानी पब्लिक इंट्रेस्ट में काम करने वालों को सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पसंद किया जाता है. उनके मुताबिक पब्लिक इंट्रेस्ट में फैसला लेकर काम करना नैतिक जिम्मेदारी भी होती है.

प्रयागराज में साहित्यिक संस्था गुफ्तगू द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने श्रीमद् भागवत गीता के श्लोक के जरिए लोगों को उनकी नैतिक जिम्मेदारी याद दिलाई. उन्होंने कहा कि दूसरों के बारे में सोचने और उसके लिए कुछ करने वाला व्यक्ति ही अलग पहचान बनाता है. उन्होंने यह भी कहा कि सभी को सम्मान देना ही विद्वान होने की निशानी है. उनके मुताबिक अगर हर कोई अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभाए तो बहुत सी समस्याओं का समाधान खुद ही हो सकता है. लोगों को यह समझने की जरूरत है कि वह मनुष्य हैं, इसीलिए जीवो में सर्वश्रेष्ठ हैं.

इलाहाबाद की 121 हस्तियों को किया गया सम्मानित
गुफ्तगू संस्था ने 21वीं सदी के इलाहाबाद की 121 हस्तियों को इस मौके पर गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान के हाथों सम्मानित कराया. आरिफ मोहम्मद खान ने इस कार्यक्रम में कहा कि तमाम लोग ऐसे होते हैं जो समाज के लिए बहुत काम करते हैं लेकिन छोटी जगह पर होने या ज्यादा प्रचार न पाने की वजह से वह गुमनाम रहते हैं. ऐसे में इन लोगों का सम्मान वास्तव में सराहनीय कार्य होता है.

उन्होंने संस्था द्वारा सम्मानित होने वाले सभी विभूतियों को अपनी तरफ से बधाई दी. गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने गुफ्तगू संस्था के प्रमुख इम्तियाज गाजी की तारीफ की. वरिष्ठ पत्रकार प्रताप सोमवंशी और पद्मश्री डॉ राज बावेजा भी इस समारोह में खास मेहमान के तौर पर मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: Ayodhya News: सरयू नदी में डूबने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत, रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे थे अयोध्या

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget