एक्सप्लोरर

Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर में बेलगाम घोड़े का आतंक, बच्चे को 500 मीटर तक घसीटा, मालिक पर केस दर्ज

UP News: शोहरतगढ स्थानीय कस्बे में बेलगाम घोड़ा 14 साल के बच्चे को 500 मीटर तक घसीटता रहा. इस घटना में बालक बुरी तरह जख्मी हुआ है. पुलिस कार्रवाई कर रही है.

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ स्थानीय कस्बे में सड़क पर सरपट दौड़ रहे घोड़े से बंधी रस्सी में एक 14 साल का बच्चा फंस गया. बच्चे को घसीटता देख लोग दंग रह गए. लोग अपनी-अपनी दुकानों से निकलकर उस बालक को रस्सी से छुड़ाने के लिए दौड़ पड़े. जब तक उस बच्चे को छुड़ा पाते, तबतक घोड़ा उसे 500 मीटर तक घसीट चुका था.

इस घटना के बाद बालक बुरी तरह से जख्मी हो गया. बच्चे के मुंह और पूरे शरीर पर गहरे जख्म हो गए थे. लोगो ने स्थानीय पीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के लिए जिला मुख्यालय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. वहीं यह पूरा घटनाक्रम पास के दुकान में लगे सीसीटीवी कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत के नीबी दोहनी निवासी लक्ष्मीकांत कसौधन कस्बे के इक्यावन तिराहा के एक मेडिकल स्टोर चलाते है. शुक्रवार को दोपहर एक बजे के बाद लक्ष्मीकांत कसौधन का 14 वर्षीय पुत्र हर्षित अपने पिता के लिए पैदल मेडिकल स्टोर खाना लेकर आ रहा था. उसी दौरान दो घोड़े दौड़ते हुए पुलिस पिकेट की ओर जा रहे थे. घोड़े से बधे रस्सी खुले हुए थे. जो सड़क पर बिखरे हुए थे.

घोड़े ने 500 मीटर तक घसीटा

उसी दौरान हर्षित का पैर उस रस्सी फंस गया. तभी घोड़ा सड़क पर सरपट दौड़ने लगा और रस्सी में फंसा हर्षित को घोड़ा सड़क पर घसीटने लगा. यह मंजर देखकर लोग भयभीत हो गए और लोग पीछे-पीछे छुड़ाने के दौड़ लगाई. लगभग 500 मीटर के बाद उस बालक को छुड़ा पाया. स्थानीय लोग बच्चे को आनन फानन में सीएचसी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सको ने उसकी हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया.

घोड़ा मालिक के विरुद्ध केस दर्ज

थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने इस बाबत बताया कि, इस मामले में घायल बालक के पिता लक्ष्मीकांत कसौधन की तहरीर पर घोड़ा मालिक नीबी दोहनी निवासी गरीबुल्लाह के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Input By : चन्दन कुमार श्रीवास्तव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
नूंह: सावन के बीच ब्रजमंडल यात्रा पर हाई अलर्ट, विवादित चेहरों पर बैन
नूंह: सावन के बीच ब्रजमंडल यात्रा पर हाई अलर्ट, विवादित चेहरों पर बैन
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget