एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: बीजेपी विधायक का चालान काटने वाले दारोगा का ट्रांसफर, हमलावर हुई कांग्रेस

मसूरी में दारोगा ने मास्क ना पहनने पर बीजेपी विधायक का चालान काट दिया था. चालान काटने के बाद दारोगा का ट्रांसफर कर दिया गया. वहीं, कांग्रेस दारोगा के सपोर्ट में उतर आई है.

मसूरी. रुड़की से बीजेपी विधायक का चालान काटने वाले दारोगा के ट्रांसफर पर सियासी जंग छिड़ गई है. दारोगा नीरज कठैत के ट्रांसफर के बाद मसूरी में मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को एसडीएम मसूरी के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया. इस दौरान नीरज कठैत का तत्काल ट्रांसफर निरस्त करने की मांग की गई है. इसके अलावा एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदेश सरकार और बीजेपी विधायक प्रदीप बत्रा के खिलाफ नारेबाजी भी की गई.

कांग्रेस ने भी खोला मोर्चा
शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में मसूरी के शहीद स्थल पर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार और विधायक प्रदीप बत्रा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक पुलिस ऑफिसर को ईमानदारी से ड्यूटी करने की सजा दी है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि अगर इसी तरीके की कार्रवाई सरकार द्वारा पुलिस अधिकारी पर की जाती रही तो पुलिस का मनोबल भी टूटेगा और कोई भी अधिकारी ईमानदारी से काम नहीं करेगा. 

उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार सत्ता की हनक में काम कर रही है. उनके विधायक और जनप्रतिनिधि भी लगातार सत्ता की हनक दिखा रहे हैं. उन्होंने सरकार से मांग की है कि एसआई नीरज कठैत को वापस लेकर दोबारा मसूरी में ट्रांसफर किया जाए. अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती तो वह प्रदेश सरकार और बीजेपी विधायक प्रदीप बत्रा के खिलाफ आंदोलन करेंगे.

ये भी पढ़ें:

कुंभ में कोरोना टेस्ट का फर्जीवाड़ा: पूर्व सीएम बोले- SIT जांच का स्वागत, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई

कानपुर में कोरोना वायरस से दो मरीजों की गई आंख की रोशनी, नहीं हुई थी ब्लैक फंगस की पुष्टि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget