एक्सप्लोरर

श्रावस्ती में जांच के दौरान पकड़े गए 6 फर्जी अध्यापक, 1 करोड़ 37 लाख की रिकवरी की नोटिस जारी

श्रावस्ती के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने फर्जी प्रमाण-पत्रों के सहारे नौकरी करने पर बर्खास्त किये गए छह शिक्षकों को एक करोड़ 37 लाख रुपये की वसूली के लिये नोटिस जारी किया है. इस बड़ी कार्रवाई के बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है.

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश में अनामिका शुक्ला के नाम पर जिस तरह से फर्जी टीचरों को लेकर जो खुलासे हो रहे हैं उससे प्रदेश के शिक्षा विभाग की नींव तक हिल गई है. फर्जी टीचरों के मामले सामने आने के बाद प्रदेश के सभी जिलो के शिक्षा विभाग के अधिकारी अपने-अपने जिलों में फर्जी अध्यापकों की तलाश में जुट गए हैं. इसी कड़ी में श्रावस्ती जिलें में बुधवार को 6 फर्जी अध्यापकों को पकड़ा गया है. ये अध्यापक फर्जी डिग्री लगाकर सालों से नौकरी कर रहे थे.

दरअसल, श्रावस्ती जिले में बुधवार को 6 फर्जी अध्यापको को पकड़ा गया है जो पिछले कई साल से फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे थे. ये मामले उस वक्त सामने आए हैं जब अनामिका शुक्ला नाम की फर्जी टीचर का मामला सुर्खियों में आया है. अनामिका प्रकरण सामने आने के बाद श्रावस्ती जिले में शिक्षा अधिकारियों ने नौकरी कर रहे अध्यापकों के कागजात खंगालने शुरू किए, जिसमें 6 अध्यापकों के कागजात फर्जी पाए गए.कागजों की जांच के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमकार राणा द्वारा सभी 6 अध्यापकों के बर्खास्त कर उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया है. मामले में 2 फर्जी अध्यापकों को जेल भेज दिया गया है.

श्रावस्ती में जांच के दौरान पकड़े गए 6 फर्जी अध्यापक, 1 करोड़ 37 लाख की रिकवरी की नोटिस जारी

बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमकार राणा ने बताया की अभी और फर्जी अध्यापकों की जांच चल रही है. इतना ही नहीं इन अध्यापकों से 1 करोड़ 37 लाख रुपये की सरकारी रकम की रिकवरी का नोटिस जारी कर दिया गया है. 20 जून तक धन वापसी का समय दिया गया है. समय से धन वापसी न होने पर इनकी सम्पत्ति को नीलाम कर वसूली की जाएगी. इस बड़ी कार्रवाई के बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है.

प्रयागराज में अनामिका के नाम पर फर्रुखाबाद की रीना कर रही थी नौकरी, इस बड़े राज से उठा पर्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget