एक्सप्लोरर

BSP ने श्रावस्‍ती के सांसद राम शिरोमणि वर्मा को किया निष्कासित, जानें क्यों लिया एक्शन

Lok Sabha Elections 2024: श्रावस्ती सांसद को कई बार चेतावनी भी दी गई लेकिन उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ. इसके बाद पार्टी के हित को देखते हुए उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया.

Ram Shiromani Verma Expelled from BSP: उत्तर प्रदेश की श्रावस्ती सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद राम शिरोमणि वर्मा को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में शनिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. बसपा की जिला इकाई के अध्यक्ष लाल चंद कोरी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पार्टी के सांसद राम शिरोमणि वर्मा लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियाों में लिप्त थे और अनुशासनहीनता कर रहे थे. इसे लेकर उन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई लेकिन उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि पार्टी के हित को देखते हुए वर्मा को दल से निष्कासित कर दिया गया है.

वहीं सांसद राम शिरोमणि वर्मा के अलावा अकबरपुर के पूर्व चेयरमैन प्रत्‍याशी सुरेश कुमार वर्मा को भी बसपा से निकाला गया है. माना जा रहा कि वह बीजेपी के टिकट पर भी चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि बीजेपी ने श्रावस्ती सीट से इस बार पूर्व आईएएस नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्र को चुनावी मैदान में उतारा है. साल 2019 के चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले राम शिरोमणि वर्मा ने बीजेपी के दद्दन मिश्रा को हराया था. 

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बसपा का मौजूदा सांसद के प्रति यह एक्शन बड़ा माना जा रहा है. इससे पहले बसपा के दो सांसद रितेश पांडे और संगीता आजाद पहले ही बसपा छोड़कर बीजेपी का दामन थाम चुके हैं. वहीं अमरोहा से सांसद कुंवर दानिश अली को बसपा ने पहले ही पार्टी से बाहर निकला दिया था. अब देखना ये है कि बसपा के बचे हुए सांसद में से कितने सांसदों को मायावती फिर से टिकट देती हैं. वहीं बसपा सुप्रीमो मयावाती ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह यूपी में अकेले ही चुनावी मैदान में हैं. 

Lok Sabha Election 2024: BJP के उम्मीदावारों में कोई अल्पसंख्यक नाम नहीं है, ऐसा क्यों? मंत्री दानिश अंसारी का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget