एक्सप्लोरर

Shravasti News: इकौना पहुंचे राजस्व राज्यमंत्री अनुप प्रधान, निरीक्षण के दौरान इस बात को लेकर जताई नाराजगी

UP: आज राजस्व राज्यमंत्री अनुप प्रधान इकौना पहुंचे हैं. उन्होंने कई जगहों का निरीक्षण किया है. एक छात्र से फोर की स्पेलिंग पूछने पर वो बताने में असमर्थ दिखा. इसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई.

Shravasti News: श्रावस्ती में आज संयुक्त रूप से तीन राज्य मंत्रियों का दौरा था लेकिन जनपद में सिर्फ एक राजस्व राज्यमंत्री अनुप प्रधान इकौना पहुंचे. वे पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस पहुंचे फिर कटरा स्थित श्रावस्ती एयरपोर्ट का निरीक्षण किया. उन्होंने जल्द उड़ान की शुरुआत करने का आश्वासन दिया. उसके बाद राज्यमंत्री टड़वा महंत गौशाला पहुंचे जहां पर गायों के रखरखाव और खान-पान का जायजा लिया. राज्यमंत्री प्राथमिक विद्यालय खरगौरा बस्ती पहुंचकर स्कूली बच्चों से रूबरू भी हुए.

इस बात को लेकर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने कक्षा 4 के बच्चे से क्लास फोर की स्पेलिंग पूछी. बच्चा क्लास फोर की स्पेलिंग बताने में असमर्थ रहा. जिस पर राज्यमंत्री ने नाराजगी भी जताई और अध्यापकों को उच्च शिक्षा देने का निर्देश दिया. इसके बाद राज्यमंत्री ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया. उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड और कोविड सेंटर पहुंचकर इसका भी जायजा लिया और संतुष्टि जताई. उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों से एक समीक्षा बैठक की और लखनऊ के लिए वापस रवाना हो गये.

Sitapur Encounter News: सीतापुर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, कई मामलों में है आरोपी

मीडिया के सवालों का दिया जवाब

राजस्व मंत्री अनुप प्रधान ने मीडिया से रूबरू होते हुए श्रावस्ती जनपद की तारीफ की. उन्होंने कहा कि, यहां पर शिक्षा में काफी सुधार हुआ है. स्कूलों की स्थिति भी काफी अच्छी देखने को मिली है. इसके लिए मैं जिला प्रशासन को धन्यवाद देता हूं. मुख्यमंत्री का आदेश है कि हर जिले में पहुंचकर वहां की स्थिति जानें. बिजली की हाहाकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पिछले दिनों कुछ दिक्कतें थी लेकिन इस मामले का निस्तारण कर दिया गया है. जल्द ही सब को बेहतर और अच्छी बिजली व्यवस्था मिलेगी.

प्रदेश सरकार की तारीफ की

वहीं शिवपाल के बीजेपी में शामिल होने पर कहा कि वह उनकी मर्जी है वह क्या करते हैं वह जानें. उन्होंने अखिलेश के ट्विटर वाले बयान पर यूपी में नहीं संभल रही है कानून व्यवस्था का भी जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बहन-बेटियां पहले सुरक्षित नहीं थी रात में निकलने से घबराती थी लेकिन योगी सरकार में अपराध पर विराम लगा है. बृज भूषण के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि वह उनका व्यक्तिगत बयान है इस पर बीजेपी कोई टिप्पणी नहीं करती.

ये भी पढ़ें-

Rampur Accident: रामपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ने ली छह की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget