एक्सप्लोरर

बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर जूता फेंका गया, कानपुर का था शख्स

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर बीजेपी मुख्यालय पर जूता फेंका गया। घटना के वक्त राव प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर रहे थे।

नई दिल्ली,एबीपी गंगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर बीजेपी मुख्यालय पर जूता फेंका गया। घटना के वक्त राव प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर रहे थे। जूता फेंकने वाला शख्स कानपुर का रहनेवाला था। उसका नाम शक्ति भार्गव बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। युवक से पूछताछ जारी है।

हालांकि अभी ये जानकारी नहीं मिल सकी कि इसके पीछे क्या वजह रही, या किस बात से नाराज था युवक। जूता फेंकने वाले शख्स के पास से एक विजिटिंग कार्ड मिला है। ये पत्रकार दीर्घा में पहली पंक्ति में बैठा था। पेशे से ये डॉक्टर बताया जा रहा है। इस बीच शक्ति भार्गव की मां का बयान आया है कि उनकी बेटे से लंबे समय से कोई संपर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। खबर ये भी सामने आ रही है कि वह कई दिनों से बीजेपी कार्यालय आ रहा था।

बीजेपी प्रवक्‍ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने इस घटना के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से अंजाम दिया गया यह निंदनीय कृत्‍य है। कांग्रेस प्रभावित शख्‍स की ओर से किया गया यह हमला उसी की मानसिकता को दर्शाता है। बीजेपी मुख्‍यालय में ऐसी घटना होने से लोग हैरत में हैं क्‍योंकि यहां सुरक्षा काफी सख्त होती है। बताया जाता है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोपी हॉल में सबसे आगे ही बैठा था। घटना के वक्‍त बीजेपी महासचिव भूपेंद्र यादव भी मौजूद थे। इससे पहले कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम और अरविंद केजरीवाल के साथ भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

कौन है शक्ति भार्गव

दिल्ली में बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव के ऊपर जूता फेकने वाला डॉक्टर शक्ति भार्गव कानपुर के सिविल लाइन इलाके में रहता है। शक्ति भार्गव ने बीआईसी (ब्रिटिश इंडिया कॉरपोरेशन) के बंगले खरीदे थे जिसे लेकर काफी विवाद था। इस पूरे मामले को लेकर वह हाईकोर्ट गया था उसके बाद उसने अपनी पत्नी के की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दाखिल किया था।

सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने को कहा है शक्ति भार्गव मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है उसकी मां दया भार्गव का कहना है कि उनके दो बेटे हैं, शक्ति का बीते एक साल से कोई संबंध नहीं है। पिछले दिनों इनकम टैक्स की रेड में शक्ति भार्गव के घर से कई बेनामी संपत्ति के कागज मिले थे और पुरानी करेंसी मिली थी जिसका मुकदमा इनकम टैक्स ने कोतवाली में दर्ज कराया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget