एक्सप्लोरर

‘सेना के शौर्य पर सवाल न उठाएं, पाकिस्तान की...’, शिवराज सिंह चौहान का ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान

Operation Sindoor: शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऑपरेशन सिंदूर पर की गयी टिपण्णी पर पलटवार करते हुए कहा कि कोई भी नेता पाकिस्तान की भाषा न बोले.

Shivraj Singh Chouhan On Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी पार्टियों में तल्खी कम होने का नाम नहीं ले रही है. दोनों ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी कड़ी में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऑपरेशन सिंदूर पर की गयी टिपण्णी पर पलटवार करते हुए कहा कि कोई भी नेता पाकिस्तान की भाषा न बोले और न ही सेना के शौर्य पर सवाल उठाए.

शिवराज सिंह मेरठ में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान में बोल रहे थे. ममता बनर्जी के सवाल उठाने के जबाब में मंच से बोलते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पाकिस्तान की भाषा कोई नेता न बोले. सेना के शौर्य और क्षमता पर सवाल नहीं उठाने चाहिए. हम सब भारत माता के लाल हैं. दुश्मन सामने आए तो एकजुट होकर जवाब देना है.

किसान मेरे रोम-रोम में बसता है- शिवराज सिंह चौहान

वहीं किसानों के बीच पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान मेरे रोम-रोम में बसता है, खेती मेरी सांसों में बसी है. अब दिल्ली के बंगले में बैठकर काम नहीं चलेगा, बल्कि किसानों के बीच जाकर काम करना पड़ेगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों की सेवा उनके लिए भगवान की पूजा के समान है.

नकली दवाइयों के खिलाफ बनेगा कानून

कृषि मंत्री ने नकली दवाइयों के खिलाफ सख्त  रुख अपनाते हुए कहा कि नकली दवाइयों के खिलाफ सख्त कानून बनाएंगे और किसी को नहीं छोड़ेंगे. इसके साथ ही उन्होंने किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई.

उन्होंने बताया कि 16,000 वैज्ञानिक नई तकनीक विकसित कर रहे हैं और लैब के वैज्ञानिकों को किसानों के बीच भेजने का फैसला किया गया है. 2170 टीमें गांव-गांव जाकर जलवायु और मिट्टी की जांच करेंगी. हम कृषि उत्पादन बढ़ाएंगे और किसानों की आय भी दोगुनी करके रहेंगे.

चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि

इससे पहले कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा कि किसानों के लिए जितना काम चौधरी चरण सिंह ने किया उतना किसी और ने नहीं. पीएम मोदी को धन्यवाद कि उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया. उन्होंने मेरठ की धरती पर आने को गर्व का क्षण बताया.

किसान चौपाल भी लगाई

इसके अलावा उन्होंने मेरठ में किसानों के साथ चौपाल भी लगाई और उनकी दिक्कतें जानीं. उनके साथ ही कार्यक्रम में मेरठ सांसद अरुण गोविल, प्रदेश से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और बागपत सांसद डॉ राजकुमार सांगवान भी मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget