एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा-कांग्रेस में मचे घमासान पर शिवपाल यादव ने दी प्रतिक्रिया, 2024 को लेकर कह गए बड़ी बात

 Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान पर सपा नेता शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने 2024 के लिए गठबंधन को लेकर भी अपनी बात रखी.

Shivpal Yadav on Congress: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन की सहयोगी समाजवादी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी है, जिसके बाद सपा और कांग्रेस के बीच तल्खी बढ़ गई है. दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ तीखी बयानबाजी की जा रही है. ऐसे में 2024 से पहले मचे इस घमासान को लेकर इंडिया गठबंधन पर भी सवाल उठने लगे हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हम सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. जिस पर सपा नेता शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया हैं. 

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव यूपी के बलिया जनपद पहुंचे हुए थे, इस दौरान पत्रकारों ने जब उनसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि "हम तो भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए मजबूती से गठबंधन के साथ है. यूपी में सपा बीजेपी को हटाने का काम करेगी. हम तो चाहते हैं कि कांग्रेस भी साथ रहें, अन्य पार्टियां भी साथ रहें, जितनी भी सेक्यूलर पार्टियां हैं सब साथ रहें और बीजेपी को 2024 में हटाने का काम करेंगे."

कांग्रेस को लेकर क्या बोले शिवपाल यादव

मीडिया ने जब शिवपाल यादव से पूछा कि क्या बिना कांग्रेस के ये संभव हो पाएगा, तो सपा नेता ने कहा कि "हम तो कांग्रेस से भी यही कह रहे हैं कि वो हमारे साथ रहें, लोकसभा चुनाव में साथ रहे.. हम मजबूती के साथ 2024 का चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ना चाहते हैं और लड़ेंगे." 

सपा-कांग्रेस में क्यों बढ़ी तल्खी

दरअसल मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा को सीटें नहीं मिलने के बाद सपा और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तो कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि अगर उन्हें पता होता कि कांग्रेस ऐसा करेगी तो वो उनसे बातचीत ही नहीं करते. अखिलेश यादव ने कहा कि जैसा मध्य प्रदेश में उनके साथ व्यवहार हुआ है वहीं यूपी में भी देखने मिलेगा, इसके जवाब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दावा कर दिया कि उनकी पार्टी सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है और अकेले चुनाव लड़ने की ताकत रखती है. 

WATCH: 'मेरी बेटी को मार डाला, न्याय दो..', सीएम योगी की सभा में न्याय की गुहार लगाने लगीं मां-बेटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच पर उठाए सवाल, 'वो खुद सरकार के रहमो-करम पर...'
सपा सांसद ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच पर उठाए सवाल, 'वो खुद सरकार के रहमो-करम पर...'
ग्रेटर नोएडा में बैटरी चोरों का आतंक, एक घंटे में दर्जनभर गाड़ियों को बनाया निशाना
ग्रेटर नोएडा में बैटरी चोरों का आतंक, एक घंटे में दर्जनभर गाड़ियों को बनाया निशाना
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: 3 साल के रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, 'कुबेर के खजाने' का होगा मिलान
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: 3 साल के रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, 'कुबेर के खजाने' का होगा मिलान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget