एक्सप्लोरर

अयोध्या से लेकर जेएनयू तक का शिवपाल यादव ने किया जिक्र, शिवसेना-बीजेपी को लेकर कही बड़ी बात

शिवपाल ने सियासत को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि यदि समझौते की बात चलेगी तो समाजवादी पार्टी हमारी पहली पसंद है। सपा से यदि समझौता नहीं हुआ तो फिर कुछ और देखा जाएगा।

 

फिरोजाबाद, एबीपी गंगा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सोमवार को एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए फिरोजाबाद में आए। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की जेएनयू में जो पुलिस द्वारा किया गया है वह गलत है पुलिस को बल का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश की राजनीति के बारे में बात करते हुए शिवपाल ने कहा कि यदि समझौते की बात चलेगी तो समाजवादी पार्टी हमारी पहली पसंद है। सपा से यदि समझौता नहीं हुआ तो फिर कुछ और देखा जाएगा। अयोध्या मुद्दे पर बोलते हुए शिवपाल ने कहा कि रिव्यू पिटिशन दाखिल करना ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का हक है, वो संतुष्ट नहीं हैं तो हम क्या कर सकते हैं।

प्रश्न- जेएनयू के छात्र संसद का घेराव कर रहे हैं जिसमें पुलिस से टकराव में कई छात्र चोटिल हुए हैं?

उत्तर- पहली बात तो छात्रों ने जो मांग की है उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए क्योंकि छात्र तो वैसे भी बेरोजगार ही हैं। छात्रों पर तो कभी लाठीचार्ज करना ही नहीं चाहिए।

प्रश्न- अयोध्या मामले में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड रिव्यू पिटिशन दाखिल कर रहा है ?

उत्तर- सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है तो अब पिटिशन करेंगे तो सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई होगी। हमने तो पहले ही शुरुआत में ही कहा था या तो आम सहमति बने, यदि आम सहमति नहीं बन पाती है तो सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश होगा वह मानना चाहिए। हम तो पहले ही कह चुके हैं, उसपर अडिग हैं

प्रश्न- क्या प्रसपा और सपा के समझौते की बात चल रही है ?

उत्तर- देखिए अगर गठबंधन की बात चलती है तो हमारी प्राथमिकता है समाजवादी पार्टी और फिर अगर समाजवादी पार्टी से समझौता नहीं हो पाता है तो हमें जहां सम्मान मिलेगा वहां पर हम गठबंधन की बात कर सकते हैं।

प्रश्न- शिवसेना और भाजपा का गठबंधन नहीं टिक पा रहा है?

उत्तर- उस पर हमें क्या बोलना है शिवसेना भारतीय जनता पार्टी एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget