एक्सप्लोरर

Shivpal Singh Yadav: रथयात्रा लेकर इटावा पहुंचे शिवपाल, कहा- नेता जी के चरखा दांव से विरोधियों को पस्त करेंगे

Shivpal Singh Yadav: शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, राजनीति में संभावनाएं कभी खत्म नहीं होती. अखिलेश को लेकर उन्होंने कहा कि हम अभी भी बातचीत के लिए तैयार हैं.

Shivpal Singh Yadav in Etawah: अपने गांव सैफ़ई से हज़ारों समर्थकों के बीच रथ लेकर निकले प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, इस चुनाव में वह नेता जी से सीखा हुआ चरखा दांव विरोधियों को परास्त करने के लिए ज़रूर चलेंगे. इसलिए मथुरा में भगवान कृष्ण से प्रार्थना की है कि बस उनका चरखा दांव चल जाये.

चल जाए चरखा दांव

उन्होंने कहा कि, सपा से बातचीत खत्म नहीं हुई है. अभी भी उनकी प्राथमिकता सपा ही है. शिवपाल ने कहा कि, हमने नेताजी से सीखा है, जैसे नेताजी रूठे लोगों को मना लेते थे, बात कर लेते थे. विरोधियों के पास भी चले जाते थे, वैसे ही चरखा दांव चलने के लिए सब जगह जाकर प्रार्थना कर रहा हूं.

विरोधियों को परास्त करेंगे 

12 अक्टूबर को मथुरा से चलकर अपने गृह जनपद इटावा सैफई पहुंचे शिवपाल सिंह सामाजिक परिवर्तन रथ लेकर सैफई से अपने हजारों समर्थकों के बीच सैफई इटावा होते हुए औरैया के लिए रवाना हुए. सैफई के एसएस मेमोरियल कॉलेज से रथ लेकर निकलने से पहले शिवपाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से बात करते हुए कहा कि, आने वाले विधानसभा चुनाव में नेताजी से सीखा हुआ चरखा दांव एवं धोबी पाट जो कि, कुश्ती के प्रमुख दांव माने जाते हैं, इस विधानसभा चुनाव में वह चरखा दांव लगाकर विरोधियों को परास्त करने का काम करेंगे और इसके लिए ही वह सभी जगह जाकर प्रार्थना भी कर रहे हैं. 

राजनीति में संभावनाएं कभी खत्म नहीं होती

वहीं, शिवपाल सिंह ने अखिलेश यादव से बातचीत को लेकर कहा कि, अभी रास्ते बंद नहीं हुए हैं और राजनीति में संभावनाएं कभी खत्म नहीं होतीं. हमारी प्राथमिकता समाजवादी पार्टी अभी भी है. हालांकि हमारी दी हुई तारीख निकल चुकी हैं, लेकिन राजनीति में कभी दरवाजे बंद नहीं करना चाहिए. अभी चुनाव में 5 महीने का समय बाकी है, इसलिए हमारा प्रयास अभी भी है कि, समाजवादी पार्टी से बात बन जाए. शिवपाल यादव ने इटावा जिला पंचायत चुनाव का उदाहरण देते हुए बताया कि, यहां पर उन्होंने सपा की मदद की, जिस वजह से उनका भतीजा अंशुल यादव सपा के प्रत्याशी होते हुए आसानी से इटावा से जिला पंचायत अध्यक्ष बन गए. शिवपाल ने कहा कि, वह चाहते हैं कि, जल्दी समाजवादी पार्टी से बात हो जाए देर ना लगे. उन्होंने कहा कि अभी हमारे दरवाजे खुले हुए हैं.

आदित्य यादव जसवंत नगर से लड़ सकते हैं चुनाव 

वहीं, अपनी परंपरागत विधानसभा सीट जसवंतनगर से चुनाव लड़ने को लेकर शिवपाल सिंह ने पत्ते नहीं खोले. कयास लगाया जा रहा है कि, इस बार शिवपाल सिंह जसवंत नगर से अपने पुत्र आदित्य यादव को चुनाव लड़ाएंगे. वहीं, शिवपाल यादव ने आने वाले विधानसभा चुनाव को धर्म युद्ध से जोड़ते हुए कहा कि, अब इस युद्ध में तलवार एवं हथियार नहीं चलते, अब जनता मशीन का बटन दबाकर हराने और जिताने का काम करती है.

शिवपाल ने कहा कि, महापुराणों में लिखा है कि कलयुग में कृष्ण कल्की धाम में पैदा होंगे और हम भी कल्की धाम से जुड़े हुए हैं और हम चाहते हैं कि सारे किसान नौजवान और बेरोजगार हमारे सारथी बन जाए.

ये भी पढ़ें.

Dengue Case in Agra: आगरा में डेंगू का कहर जारी, महिला समेत 6 की मौत, शरीर के अंगों पर डाल रहा है असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget