एक्सप्लोरर

Dengue Case in Agra: आगरा में डेंगू का कहर जारी, महिला समेत 6 की मौत, शरीर के अंगों पर डाल रहा है असर

Six Died in Agra: आगरा में डेंगू खतरनाक रूप लेता जा रहा है. सीएमओ लोगों से अपील की है कि, बुखार आने पर अच्छे डॉक्टर को दिखाएं किसी झोलाछाप के पास ना जाएं.

Dengue case in Agra: आगरा में भी डेंगू और रहस्यमई बुखार से हो रही मौत का सिलसिला जारी है. बुधवार को ही एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई. आगरा के मलपुरा इलाके में बुखार से तीन लोगों की मौत हुई है तो, वहीं, दूसरी तरफ थाना एत्माद्दौला में तैनात सिपाही सोनू ने भी डेंगू की वजह से दम तोड़ दिया है. वहीं, सीकरी में भी छह वर्षीय बालक कृष्ण कुमार और बाह में एक महिला की डेंगू की वजह से जान चली गई है. 

शरीर के अंग प्रभावित कर रहा है डेंगू 

वहीं, डेंगू का डेन-2 स्ट्रेन और दिक्कत दे रहा है. इससे तमाम शरीर के अंग प्रभावित हो रहे हैं. इसको लेकर सीएमओ डॉ अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि बुखार आने पर अच्छे डॉक्टर को दिखाएं और किसी झोलाछाप से इलाज ना कराकर डिग्रीधारक चिकित्सक से ही परामर्श लें. सरकारी अस्पताल में इलाज और टेस्ट नि:शुल्क है.

पुलिसकर्मी की मौत

डेंगू से एक पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई है. आगरा के थाना एत्माउद्दौला में ड्यूटी कर रहे सोनू कुमार की डेंगू के कारण तबियत खराब हो गई. एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. इलाज में सुधार ना होने की वजह से सोनू कुमार दिल्ली में रेफर किया गया लेकिन बचाया जा ना सका. सिपाही सोनू कुमार अलीगढ़ के थाना गोंडा के गिडौरा गांव के रहने वाले थे. सिपाही की मौत से पुलिसकर्मियों में शोक की लहर है. 

नोएडा में भी डेंगू का कहर

गौरतलब है कि, नोएडा में भी डेंगू मरीजों की संख्या अचानक से बढ़ने से हड़कंप जिले में सोमवार तक 116 डेंगू मरीज थे, लेकिन मंगलवार को यानी एक दिन में 41 मरीज मिलने से अब यह संख्या 157 हो गई है. इनमें बच्चों की संख्या अधिक है. सरकारी ही नहीं निजी अस्पतालों में भी 40 फीसदी से अधिक संदिग्ध डेंगू के मरीज भर्ती हैं. जिले में अभी तक 870 लोगों की जांच की गई है, जिसमे 157 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है. वहीं, स्वास्थ्य महकमे का कहना है कि डेंगू को लेकर सभी अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. बेड की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है. साथ ही मरीजों का उपचार भी सीनियर डॉक्टर की निगरानी में किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें.

CM Yogi in Navmi Pujan: सीएम योगी ने नवमी पर कन्‍याओं के पांव पखारे, कहा- नारी सशक्तिकरण की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है कन्‍यापूजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget