एक्सप्लोरर

Shivpal Singh Yadav: परिवर्तन यात्रा लेकर शाहजहांपुर पहुंचे शिवपाल, गठबंधन को लेकर कही ये बड़ी बात

Shivpal Singh Yadav: यूपी चुनाव से पहले बड़े व छोटे दल अपनी तैयारियों में जुट गये हैं. वहीं, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव परिवर्तन यात्रा को लेकर शाहजहांपुर पहुंचे हैं.

Shivpal Singh yadav in Shahjahanpur: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव परिवर्तन यात्रा लेकर प्रदेश विधानसभा चुनाव में परिवर्तन की अलख जगा रहे हैं. मथुरा से आज फर्रुखाबाद होते हुए परिवर्तन रथयात्रा शाहजहांपुर पहुंची, जहां शिवपाल यादव का जबरदस्त स्वागत किया गया. शहर के कई स्थानों पर शिवपाल की परिवर्तन यात्रा निकली जरूर, लेकिन जन समर्थन की मानें तो उतना नहीं मिल पाया, जितना उन्हें मिलना चाहिए था.  बावजूद इसके ग्रीन वैली रेस्टोरेंट में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ऐलान किया कि, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी किसी बड़ी पार्टी से गठबंधन कर 300 सीटों पर चुनाव जीतेगी. कहना आसान है, लेकिन शिवपाल खुद जानते हैं कि, कितना मुश्किल ऐलान है. चाचा-भतीजे की लड़ाई में पहले ही समाजवादी पार्टी दो गुटों में विभाजित हो चुकी है. ऐसे में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पास प्रदेश के कुछ जनपदों को छोड़ बाकी स्थानों पर जन समर्थन नगण्य है. ऐसी स्थिति में शिवपाल यादव को परिवर्तन रथ यात्रा लेकर निकलना पड़ रहा है.

सरकार बनाने की स्थिति होगा उसी से करेंगे गठबंधन

शिवपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान कहा कि, हम ऐसी पार्टी से गठबंधन करेंगे जो सरकार बनाने की स्थिति में होगी और 300 सीटों पर जीत हासिल करेंगे. जब उनसे पार्टी के बारे में पूछा गया कि, यह पार्टी कौन सी होगी तो उन्होंने कहा कि अभी कई जगह बातचीत चल रही है, कोई धर्मनिरपेक्ष पार्टी ही होगी जिसके साथ हम गठबंधन करेंगे. जब उनसे पूछा गया कि यदि सरकार बनाने की स्थिति में समाजवादी पार्टी आती है तो क्या प्रगतिशील समाजवादी पार्टी उसके साथ शामिल होकर सरकार बनाएगी जिस पर, उन्होंने कहा कि यह आने वाला समय ही तय करेगा. शिवपाल यादव ने बेबाकी से कहा कि, भाजपा सरकार ने ऐसे कानून बनाएं जिनकी नीतियां गलत हैं, जिसकी वजह से किसान और आम नागरिक पूरी तरह से टूट चुका है. हमारी सामाजिक परिवर्तन यात्रा मथुरा से शुरू होकर अयोध्या में समाप्त होगी.

बीजेपी पर साधा निशाना

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने केवल 5 उद्योग पतियों को ही बढ़ावा दिया है. इनमें से दो उद्योगपति तो एशिया में एक और दो नंबर पर आकर खड़े हो गए हैं. भाजपा सरकार केवल पूंजी पतियों की सरकार है. उन्हीं के फायदे के लिए भाजपा नित नए कानून बना रही है. उन्हें आम जनता से कोई लेना देना नहीं है. शिवपाल यादव की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा शाहजहांपुर से कटरा बरेली होते हुए मुरादाबाद अमरोहा पहुंचेगी. जहां से अन्य जनपदों के लिए रवाना हो जाएगी, उनकी यह यात्रा अभी एक दर्जन से अधिक जनपदों में जाकर सामाजिक परिवर्तन जगाने का कार्य कर चुकी है.

ये भी पढ़ें.

शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा को पुलिस की क्लीन चिट, वेलनेस सेंटर के नाम पर था ठगी का केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget