एक्सप्लोरर

सपा सांसद के आवास पर हुए हमले के बाद आगरा पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, BJP को सुनाई खरी-खरी

Agra News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा सपा सांसद रामजी लाल सुमन सपा के दलित और बड़े नेता हैं. साल 2012 से पहले रामजी लाल सुमन के नेतृत्व में ही हमने आंदोलन किया था.

UP News: आगरा पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर हुए हमले पर कहा कि शासन प्रशासन के साथ लोग आए उन्होंने हमला किया. सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि गाड़ियों में तोड़फोड़ की जाति सूचक गालियां दी.

सपा नेता ने कहा कि प्रशासन खड़ा देखता रहा जबकि लोग कई किलोमीटर से चलकर यहां आए. हमला करने के बाद उनको गिरफ्तार कर उन पर कार्रवाई करनी चाहिए थी लेकिन सब को छोड़ दिया गया. यह सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थे, यह सौहार्द बिगाड़ना चाहते थे.

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास किया नहीं महंगाई रोक नहीं पाई केवल वह देश का सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं. सपा सांसद रामजीलाल सुमन समाजवादी पार्टी के दलित और बड़े नेता हैं. साल 2012 से पहले रामजी लाल सुमन के नेतृत्व में ही हमने आंदोलन किया था, जब दूसरी सरकार गई और समाजवादी पार्टी ने सरकार बनाई थी.

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यहां जो गुंडई हुई है, उसे हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे शासन प्रशासन की सामने हुई है भारतीय जनता पार्टी के गुंडो द्वारा यह कार्रवाई की गई है. बीजेपी सरकार दलित विरोधी है और अल्पसंख्यक विरोधी है. इस सरकार में इन्होंने कोई काम नहीं किया है, यह बस ऐसे ही करके मुद्दा बनाना चाहते हैं, इसका हम डटकर मुकाबला करेंगे.

क्या बोले रामगोपाल यादव

सपा सांसद और वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव भी राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर पहुंचे. आगरा पहुंचे रामगोपाल यादव ने सपा सांसद के परिजनों से मुलाकात की और इस घटना की जानकारी ली. मीडिया से बात करते हुए सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि घटना सुनियोजित तरीके से हुई, ये घटना जब हुई जब शहर में मुख्यमंत्री मौजूद थे. प्रदर्शनकारी लाठी डंडे और तलवारें लेकर आए, उसके बाद उन्हें नहीं रोका गया.

(आगरा से पंकज गुप्ता की रिपोर्ट)

सपा विधायक पल्लवी पटेल हिरासत में, लखनऊ में कर रहीं थीं प्रदर्शन, सामने आया ये वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget