एक्सप्लोरर

नई दिल्ली भगदड़ हादसे के खिलाफ शिवसेना का प्रदर्शन, स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन देकर की ये मांग

New Delhi Railway Station Stampede: महाकुंभ के बाद 15 फरवरी की देर शाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई. इस घटना को लेकर अलीगढ़ में शिवसेना नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.

Aligarh News Today: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार (15 फरवरी)  की रात अचानक भगदड़ मच गई, इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. इस घटना के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया है. अलीगढ़ में भी इस हादसे को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया और इसके लिए रेलवे प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया.

इस घटना से नाराज शिवसेना कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया. उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्टेशन अधीक्षक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई. प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि रेलवे प्रशासन को इस तरह की अप्रत्याशित घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।

ज्ञापन सौंप की ये मांग
शिवसेना पदाधिकारियों ने हादसे को प्रशासनिक चूक का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि भीड़ के अत्यधिक बढ़ जाने के बावजूद वहां सुरक्षा के उचित उपाय नहीं किए गए थे. रेलवे अधिकारियों को पहले से अंदेशा होना चाहिए था कि ऐसे अवसरों पर अधिक भीड़ एकत्रित हो सकती है और इस कारण सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की जानी चाहिए थी.

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने स्टेशन अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में कुछ प्रमुख मांगें रखीं. इस ज्ञापन में उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की. इसके साथ श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध करने, आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए रेलवे स्टाफ को विशेष ट्रेनिंग देने, स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग और अलग से व्यवस्था करने और श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए गाइडलाइन बनाए जाने की मांग की.

'हादसे के लिए प्रशासन जिम्मेदार'
शिवसेना नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए उचित कदम उठाए जाएं. उन्होंने कहा कि श्रद्धालु अपनी आस्था के चलते यात्रा करते हैं और उनका जीवन रेलवे की लापरवाही के कारण संकट में नहीं पड़ना चाहिए. रेलवे प्रशासन को चाहिए कि वह यात्रियों की सुरक्षा के प्रति अधिक संवेदनशील बने.

प्रदर्शन के दौरान शिवसेना नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए. शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन को भीड़ नियंत्रण के लिए उचित इंतजाम करना चाहिए था. अगर समय रहते पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और अन्य सुरक्षा संसाधन लगाए जाते, तो शायद यह हादसा टल सकता था.

'सिर्फ जांच और मुआवजा पर्याप्त नहीं'
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने यह भी मांग की कि रेलवे प्रशासन अपने मौजूदा सुरक्षा उपायों की विस्तृत समीक्षा करे और उन खामियों को दूर करें, जो इस तरह की घटनाओं का कारण बनती हैं. उन्होंने कहा कि हादसे के बाद केवल जांच और मुआवजा देना पर्याप्त नहीं है बल्कि ठोस उपाय किए जाने चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों.

ये भी पढ़ें: Gorakhpur News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जताया दुख, हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget