एक्सप्लोरर

अयोध्या: उद्धव ठाकरे बोले- राम मंदिर मुद्दे पर PM मोदी के साथ, जरूरत पड़ने पर फिर करेंगे आंदोलन

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने परिवार और सभी 18 पार्टी सांसदों के साथ राम लला के दर्शन किए। बता दें कि सात महीने बाद उनका ये दूसरा अयोध्या दौरा हैं। इससे पहले वे 24 नवंबर को पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य के साथ दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे थे।

अयोध्या, एबीपी गंगा। करीब सात महीने बाद एक बार फिर से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या में हैं। जहां पार्टी के 18 सांसदों के साथ उन्होंने राम लला के दर्शन किए। इस दौरान उद्धव के साथ उनके बेट आदित्य ठाकरे भी मौजूद रहे। शिवसेना प्रमुख के अयोध्या दौरा के चलते एक बार फिर से राम मंदिर निर्माण का मुद्दा गरमा गया है।

उद्धव ठाकरे प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

    • राम लला के दर्शन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा कि कल से लोकसभा का सत्र शुरू होने वाला है। संसद में जाने से पहले सांसदों ने राम लला के दर्शन किए। वहीं, राम मंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मंदिर मामले में हम मंदिर के मुद्दे पर हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। वे बोले कि केंद्र में मजबूत सरकार है, राम मंदिर निर्माण पर जल्द फैसला लें। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मोदी सरकार में फैसला लेने की ताकत है।
    • अयोध्या आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे आगे भी अयोध्या आते रहेंगे।
    • इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि अयोध्या में जल्द राम मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की एकता बनी रहे। अयोध्या में जल्द राम मंदिर निर्माण की उम्मीद पूरी। जरूरत पड़ी तो फिर आंदोलन करेंगे। राम मंदिर निर्माण को कोई रोक नहीं सकता है।

बता दें कि उद्धव ठाकरे का ये दूसरा अयोध्या दौरा है। इससे पूर्व वे लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या आए थे और भगवान श्री राम के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया था। अब चुनाव में मिली जीत के बाद उद्धव ठाकरे एक बार फिर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेने अयोध्या पहुंचे हैं। माना जा रहा है अयोध्या के सहारे उदय ठाकरे महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना की जमीन मजबूत करने की कोशिश करने में लगे हैं।

अयोध्या: उद्धव ठाकरे बोले- राम मंदिर मुद्दे पर PM मोदी के साथ, जरूरत पड़ने पर फिर करेंगे आंदोलन

मोदी-योगी के नेतृत्व में बनेगा राम मंदिर: संजय राउत

शिवसेना प्रमुख के अयोध्या दौरे से पहले पार्टी प्रवक्ता व सांसद संजय राउत ने ये दावा किया कि मोदी और योगी के नेतृत्व में ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के मामले पर बीजेपी रूपरेखा तय करेगी। शिवसेना केवल घटक दल है। हमारे लिए नरेंद्र मोदी व अमित शाह ही सुप्रीम कोर्ट हैं। राम मंदिर के लिए सरकार को याद दिलाने की जरूरत नहीं। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि 2020 में राज्यसभा में बहुमत मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि 2019 का बहुमत राम मंदिर के लिए मिला है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले जब पहली बार उद्धव ठाकरे अयोध्या पहुंचे थे, तब उन्होंने कहा था कि राम हमारे लिए राजनीति का विषय नहीं हैं। वे बोले थे कि शिवसेना ने राम के नाम पर कभी वोट नहीं मांगेंगी। अब एक बार फिर चुनाव खत्म होने के बाद शिवसेना प्रमुख राम लला पहुंच रहे हैं। हालांकि, केंद्र में दोबारा मोदी सरकार आने के बाद राम मंदिर निर्माण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है।

साधु-संत लगातार मोदी और योगी सरकार पर मंदिर निर्माण को लेकर दबाव बना रहे हैं। 15 जून को अयोध्या में संत सम्मेलन के दौरान भी यही बात दोहराई गई। याद हो तो चुनाव से पहले साधु-संत मोदी सरकार से राम मंदिर बनाने के लिए अध्यादेश तक लाने की मांग कर चुके हैं।हालांकि, मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कह चुके हैं कि कोर्ट का फैसला आने के बाद ही सरकार इस मसले पर कोई कदम उठाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget