एक्सप्लोरर

मुहर्रम को लेकर यूपी पुलिस के सर्कुलर पर विवाद, मौलाना कल्बे जवाद बोले- ...तो डीजीपी की होगी जिम्मेदारी

यूपी पुलिस के डीजीपी द्वारा मुहर्रम को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर विवाद हो रहा है. सैयद कल्बे जवाद ने सर्कुलर पर आपत्ति जताई है.

Maulana Kalbe Jawad: मजलिस-ए-उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना सैयद कल्बे जवाद ने मुहर्रम के मौके पर जारी यूपी पुलिस के निर्देशों पर कड़ी आपत्ति जताई है. इसको लेकर कल्बे जवाद ने अपने आवास पर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की. उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मुहर्रम पवित्र महीना है, जिसमें बहुत ही शांतिपूर्ण और पवित्र कार्यक्रम होते हैं. पुलिस प्रशासन ने सर्कुलर के माध्यम से मुहर्रम और शिया समुदाय की छवि खराब करने की कोशिश की है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है. मौलाना कल्बे जवाद ने आगे कहा की डीजीपी ने मुहर्रम की भावनाओं को बिना समझे ये सर्कुलर जारी किया है. इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं.

मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने सर्कुलर में लिखा है कि मुहर्रम के जुलूस में तबर्राह पढ़ा जाता है जिस पर अन्य समुदाय के लोगों द्वारा आपत्ति जताई जाती है और शरारती तत्व जुलूस में शामिल होते हैं. मौलाना ने कहा की डीजीपी का यह बयान मुहर्रम को बदनाम करने की साजिश और शिया और सुन्नियों के बीच नफरत पैदा करने के लिए है. मुहर्रम एक पवित्र और गम का महीना है. यह कोई ऐसा त्योहार नहीं है जिसमें लोग भांग पीकर हुड़दंग हंगामा करते हो या शराब पीकर भांगड़ा करते हैं. 

उन्होंने बताया, "मुहर्रम गम और शोक का महीना है जिसमें शिया और सुन्नी समुदाय दोनों इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत मनाते हैं. इसमें बल्कि हिंदू भी शामिल होते हैं और गम मनाते हैं." 

"डीजीपी की होगी जिम्मेदारी"
मौलाना ने कहा यूपी के डीजीपी का यह बेहद आपत्तिजनक बयान है. बयान को पढ़कर ऐसा लगता है जैसे यह बयान अबू बकर बगदादी और ओसामा बिन लादेन ने जारी किया है. इस बयान से पूरे प्रदेश में शिया और सुन्नी समुदाय में तनाव पैदा हो गया है. अगर कहीं कोई घटना होती है तो सारी जिम्मेदारी डीजीपी की होगी.

ये भी पढ़ें:

UP Schools Reopen: 16 अगस्त से खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, कॉलेज-यूनिवर्सिटी को लेकर भी हुआ अहम फैसला

CM योगी आदित्यनाथ ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, लोगों से की ये खास अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच अचानक लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े, इन नेताओं से की मीटिंग
यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच अचानक लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े, इन नेताओं से की मीटिंग
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के दरी वाले बयान पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'इनका पुराना अनुभव...'
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के दरी वाले बयान पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'इनका पुराना अनुभव...'
Sonbhadra News: झाड़-फूंक के नाम पर तांत्रिक ने महिला से किया रेप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
सोनभद्र में झाड़-फूंक के नाम पर तांत्रिक ने महिला से किया रेप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
'जिन्हें उर्दू बोलनी है वो...', बंगाल चुनाव में CM योगी आदित्यनाथ का TMC पर बड़ा हमला
'जिन्हें उर्दू बोलनी है वो...', बंगाल चुनाव में CM योगी आदित्यनाथ का TMC पर बड़ा हमला

वीडियोज

Saas Bahu Aur Saazish: देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ | Weekend Recap
165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bihar New CM: बिहार के अगले मुख्यमंत्री पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'मैं भविष्यवाणी करता हूं…'
बिहार के अगले CM पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'मैं भविष्यवाणी करता हूं…'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
निकोलस पूरन और हेनरिक क्लासेन किए जाएंगे रिलीज? इस कारण लखनऊ और हैदराबाद को लगा करोड़ों का चूना
निकोलस पूरन और हेनरिक क्लासेन किए जाएंगे रिलीज? इस कारण लखनऊ और हैदराबाद को लगा करोड़ों का चूना
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
US Iran Peace Talks In Pakistan: 'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
खेत में उगाएं 'लाल-पीली' शिमला मिर्च और कमाएं मोटा मुनाफा, मार्केट में डिमांड देख किसान हुए गदगद
खेत में उगाएं 'लाल-पीली' शिमला मिर्च और कमाएं मोटा मुनाफा, मार्केट में डिमांड देख किसान हुए गदगद
Embed widget