एक्सप्लोरर

इस शिया धर्मगुरू ने दिया बड़ा बयान, बोले- सपा और कांग्रेस ने किया मुलमानों का नुकसान barabanki news

मौलाना जव्वाद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर का जो भी फैसला आये वो हम सब को मानना चाहिए। यही हमारे मुल्क के लिए बेहतर है।

बाराबंकी, एबीपी गंगा। बाराबंकी में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के मेंबर मौलाना कल्बे जव्वाद ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। जव्वाद ने अपनी बेबाक राय रखते हुए कहा कि देश के मुसलमानों का सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस और सपा हुकूमत ने ही किया गया है।

बाराबंकी में शिया धर्म गुरु व मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना कल्बे जव्वाद ने अयोध्या फैसला आने पर देश मे सभी लोगों से शांति की अपील की है। निजी कार्यक्रम के दौरान बाराबंकी पहुंचे शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने बीजेपी सरकार को मुसलमानों का हितैषी बताया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुसलमानों का सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस के समय में दंगे-फसाद हुए और इस सरकार में मुस्लिम अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है।

मौलाना जव्वाद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर का जो भी फैसला आये वो हम सब को मानना चाहिए। यही हमारे मुल्क के लिए बेहतर, हमारे हिंदुस्तान के लिए भी बेहतर है। इस झगड़े को हमेशा के लिए खत्म करवा दिया जाए वरना यह सियासी लोग यह पॉलीटिशियन खुदगर्ज लोग हमेशा इसको भुनाते रहेंगे और हमेशा हिंदू- मुसलमानों को दबाते रहेंगे लिहाजा हम तो समझते हैं कि सुप्रीम कोर्ट इस मसले को इस झगड़े दफन कर दे हमेशा के लिए कोई भी फैसला करदे, मुसलमानों को मंजूर होगा हम लोग सब मानेंगे ।

कश्मीर में धारा 370 हटाये जाने के फैसले पर मौलाना कल्बे जव्बाद ने कहा कि यह धारा वहां की तरक्की को ध्यान में रख कर लगाई गई थी। मगर वहां तरक्की तो हुई नहीं उल्टा वहां से भारत से अलग होने की धमकी दी जाने लगी और भारत विरोधी काम को अंजाम दिया जाने लगा। इसलिए इस धारा को हटाने के केन्द्र सरकार के फैसले को वह उचित मानते हैं।

मौलाना कल्बे जव्वाद ने मजाकिया लहजे में कहा कि हमारे मोहल्ले में भी काफी दिनों से धारा 370 लगी है वहां भी उनका मकान नहीं बिक रहा है क्योंकि वह उसे बेच नहीं रहे, अगर कोई अपनी जमीन, मकान को बेचेगा नहीं तो कोई कैसे खरीद लेगा। प्रदेश में भी आतंकवादियो की आहट और उनके पकड़े जाने पर मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि एक दो आदमी हिन्दुस्तान का कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

वही एनआरसी मामले पर मौलाना जव्वाद ने कहा कि एनआरसी से हमें कोई एतराज नहीं मुसलमान अगर बाहर से आया है तो उसको भेज दिया जाए हिंदू अगर बाहर से आया है तो उसको बाहर भेज दिया जाए। ईसाई अगर बाहर से आया है तो उसको भेज दिया जाए कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget