एक्सप्लोरर

Ayodhya News: 'रामलला के मंदिर में विराजमान होते ही होगा देश का विकास', बासदेवानन्द सरस्वती का बयान 

UP News: अयोध्या में रामलला के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के साथ ही मंदिर निर्माण की प्रगति पर चर्चा के दौरान ट्रस्टी शंकराचार्य बासदेवानंद सरस्वती ने रामलला को अयोध्या की छवि देखते ही बनेगी.

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश की श्री राम जन्म भूमी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक से पहले ट्रस्टी शंकराचार्य बासदेवानंद सरस्वती ने बड़ा बयान दिया है.  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में भाग लेने पहुंचे बासदेवानन्द सरस्वती ने कहा कि रामलला से बढ़कर अयोध्या की कोई दूसरी छवि नहीं हो सकती, जब रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे तब अयोध्या की छवि देखते ही बनेगी.

उनका कहना है कि 'एक तरफ सरकार अयोध्या का भौतिक विकास करेगी तो दूसरी तरफ श्री राम जन्मभूमि मंदिर, कनक भवन और हनुमानगढ़ी अयोध्या की छवि को बढ़ाएंगे.' उन्होंने कहा कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या समेत पूरे प्रदेश का ही विकास नहीं होगा बल्कि भारत का भी विकास होगा.' उनके अनुसार 'यूपी और केंद्र सरकार अयोध्या का विकास करने के लिए तत्पर है और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद संपूर्ण विकास हो जाएगा.'

राम मंदिर निर्माण की प्रगति पर हुई चर्चा 

बता दें कि अयोध्या में शनिवार से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दो दिवसीय बैठक शुरू हुई थी. जिसमें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और राम मंदिर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. फिलहाल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक संपन्न हो गई है. वहीं इस दौरान अगले साल जनवरी के महीने में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के साथ ही मंदिर निर्माण की प्रगति पर चर्चा केंद्रित रही.

70 फीसदी पूरा हुआ मंदिर का प्रथम तल

फिलहाल ट्रस्ट की ओर से बताया जा रहा है कि मंदिर निर्माण के दौरान भूतल का काम पूरी तरह से पूरा हो गया है. वहीं प्रथम तल पर 70 प्रतिशत काम तेजी से पूरा कर लिया गया है. इसके साथ ही जानकारी मिल रही है कि अगले महीने 15 नवंबर तक मंदिर के प्रथम तल का काम पूरी तरह से संपन्न हो जाएगा. जिसके बाद तेजी से मंदिर के दूसरे तल का काम शुरू किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः 
सपा नेता अतुल प्रधान के शेयर वीडियो पर एक्शन, ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने पर नोटिस जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget