एक्सप्लोरर

महाकुंभ में योगी सरकार के इस काम से नाराज शंकराचार्य, पूछा- यहां कौन वीआईपी है?

महाकुंभ में योगी सरकार ने वीआईपी घाटों की व्यवस्था की है. अब इस पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रतिक्रिया दी है.

Maha Kumbh 2025 Vip Ghat: उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में महाकुंभ के लिए तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं. इस बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार के फैसले पर नाराजगी जाहिर की है. एक समाचार चैनल से बात करते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अपनी बात रखी. बता दें महाकुंभ में कुछ वीआईपी घाट बनाए गए हैं. इसको लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अपनी बात रखी.

उन्होंने कहा कि देखिए आप लोगों ने तो वीआईपी घाट बना दिया. जब से सरकारी व्यवस्था हुई. आज हम गए थे, हमसे कहा गया ये वीआईपी घाट है. मां की गोद में कौन वीआईपी होता है. अगर एक मां का बेटा चपरासी बन जाए और दूसरा जज बन जाए तो क्या मां की दृष्टि में दोनों अलग हो जाएंगे? हमारे धर्म के अनुसार वीआईपी घाट नहीं हो सकता है. उसी घाट पर शंकराचार्य जी नहाते हैं.

हिन्दी टीवी चैनल आजतक को दिए साक्षात्कार में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यहां जब आते हैं, उसी घाट पर शंकराचार्य जी नहाते हैं. उसी घाट पर जिसको आप जनम जनम के लिए दलित पिछड़ा का ठप्पा लगा देते हो वह भी नहाता है. कौन किसकी जात पूछता है. बताओ... आएं देखें इस कुंभ में कि हम कब जाति में बंटे थे. हम सब एक थे.

WATCH: पूर्वांचल के मुद्दे पर बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान मिला ये शख्स ‘गजब’ निकला! Video Viral

बता दें महाकुंभ 2025 को लेकर संगम तट पर 12 किलोमीटर के क्षेत्रफल में स्नान के लिए घाटों का निर्माण हो चुका है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज दौरे से पहले सभी घाटों पर लाइटिंग की व्यवस्था, पुआल, कांसा और बोरों में मिट्टी भरकर सीढ़ियां तैयार की जा रही है. वहीं, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए गए हैं.महाकुंभ के उप मेला अधिकारी अभिनव पाठक ने बताया कि 12 किलोमीटर के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और घाटों का निर्माण कार्य प्रगति पर है. संगम क्षेत्र के प्रमुख घाटों को नए सिरे से विकसित किया गया है.

महाकुंभ के दौरान संगम तट पर गंगा और यमुना के किनारे सात पक्के घाट बनाए गए हैं. सारे घाट स्नानार्थियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयार किए गए हैं.

दशाश्वमेध घाट (गंगा नदी) : 110 मीटर लंबा और 95 मीटर चौड़ा यह घाट सिटिंग प्लाजा, चेंजिंग केबिन, पार्किंग, यज्ञशाला, आरती स्थल और मेडिटेशन सेंटर जैसी सुविधाओं से सुसज्जित होगा.

किला घाट (यमुना नदी) : संगम के पास स्थित यह घाट 60 मीटर लंबा और 70 मीटर चौड़ा होगा. यह स्नानार्थियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए तैयार किया जा रहा है.

सरस्वती घाट (यमुना नदी) : 30 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा यह घाट स्नान और अन्य गतिविधियों के लिए उपयोगी होगा.

मोरी घाट (यमुना नदी) : 30 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा, यह घाट के पास स्थित है.

काली घाट (गंगा नदी) : 30 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा यह घाट अंत्येष्टि स्थल के पास है.

छतनाग घाट : गंगा के बाएं किनारे पर स्थित यह घाट 30 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा होगा.

महेवा घाट (यमुना नदी) : भैरव मंदिर के समीप स्थित इस घाट की लंबाई 30 मीटर और चौड़ाई 60 मीटर होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget