एक्सप्लोरर

Attack on SDM: दबंगों ने एसडीएम पर की हमले की कोशिश, चालक की सूझबूझ से बच गई जान

Shamli SDM Attack: शामली (Shamli) में दबंगों ने एसडीएम (SDM) पर हमले की कोशिश की. एसडीएम के चालक ने गाड़ी को तेज गति से दौड़ाया तब जाकर एसडीएम की जान बच पाई.

Shamli Attack on SDM: शामली (Shamli) जिले में नगर पालिका परिषद की जगह को खाली कराने गए एसडीएम (SDM) पर दबंगों ने घेरकर हमला करने का प्रयास किया. गनीमत रही कि एसडीएम के चालक (Driver) ने गाड़ी तेज गति से दौड़ा दी और एसडीएम की जान बच गई. इस मामले में एसडीएम की तरफ से थाने में 15 लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है. एसडीएम पर हमले का वीडियो (Video) पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है.

लोगों ने किया हंगामा 
मामला शामली के कांधला नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला खेल का है. यहां पर शामली एसडीएम देवेंद्र सिंह पर नगर पालिका परिषद कांधला ईओ का अतिरिक्त कार्यभार भी है. एसडीएम देवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ खाली पड़ी नगर पालिका परिषद की जमीन से गंदगी, गोबर और अन्य सामान को हटवाने के लिए गए थे. लेकिन, वहां पर मौजूद नागरिकों ने जमीन को अपना बताकर हंगामा करना शुरू कर दिया. जब एसडीएम ने कहा कि अगर आपके पास इस जमीन से संबंधित कोई भी कागजात हैं तो उसे लेकर नगर पालिका में आ जाएं. लेकिन, वहां मौजूद भीड़ ने एसडीएम की एक ना सुनी और उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया. 

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना 
2 युवक तो एसडीएम की गाड़ी के आगे आकर खड़े हो गए, एसडीएम के चालक ने गाड़ी को तेज गति से दौड़ाया तब जाकर एसडीएम की जान बच पाई. हालांकि, भीड़ गाड़ी के पीछे हमला करने के लिए काफी दूर तक दौड़ी, लेकिन एसडीएम की गाड़ी तब तक काफी आगे जा चुकी थी. इस पूरी घटना का वीडियो पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

कागजात दिखाए जाने की बात कही
एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि ये नगर पालिका परिषद की जमीन है. यहां पर नगर पालिका में एक प्रस्ताव पास कर यहां पर एक बारात घर व दुकानों का निर्माण कराया जाएगा. देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले का कुछ लोगों ने विरोध किया तो, उन्होंने नगर पालिका आकर संबंधित कागजात दिखाए जाने की बात कही. लेकिन, लोगों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए हमला करने की कोशिश की. कांधला थाने पर लिखित रूप से 5 हमलावरों को नामजद करते हुए 10 अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी गई है.

ये भी पढ़ें: 

Covid Guidelines: यूपी में खुले स्थानों पर शादी समारोह के आयोजन को लेकर बड़ी खबर, जानिए क्या है नई गाइडलाइन

UP Conversion News: IAS इफ्तखारुद्दीन के वायरल वीडियो ने पकड़ा तूल, अब SIT करेगी मामले की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget