एक्सप्लोरर

जेल से रिहा होते ही भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ निकाला गया जुलूस

Shamli News: दीपक चौधरी को मुजफ्फरनगर जेल से शनिवार की देर रात जमानत पर रिहा किया गया था. रविवार को ढिंढाली गांव के शिव मंदिर से ऊन तहसील तक करीब 2 किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला गया.

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद की ऊन तहसील में पिछले दो महीनों से धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नगर पंचायत सभासद दीपक चौधरी के जेल से रिहा होने पर उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के काफिले के साथ भव्य स्वागत किया.

दीपक चौधरी को मुजफ्फरनगर जेल से शनिवार की देर रात जमानत पर रिहा किया गया था. रविवार को ढिंढाली गांव के शिव मंदिर से ऊन तहसील तक करीब 2 किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला गया, जिसमें खुली गाड़ी में दीपक चौधरी को ले जाया गया. इस दौरान जगह-जगह लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया.

क्यों शुरू हुआ था धरना?

दरअसल दो महीने पहले ऊन कस्बे के झिंझाना थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी थी. इस दौरान ग्रामीणों और विद्युत विभाग कर्मियों के बीच हाथापाई हो गई थी. विद्युत विभाग ने कई नागरिकों पर मुकदमे दर्ज कराए, जिसके विरोध में दीपक चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ऊन तहसील परिसर में धरना शुरू किया था. दीपक चौधरी शहीद भगत सिंह युवा समिति के अध्यक्ष हैं उन्होंने विद्युत विभाग पर नागरिकों का शोषण करने का आरोप लगाया और मुकदमे रद्द करने की मांग की.

जेल जाने की वजह

धरना-प्रदर्शन के दौरान 8 अगस्त को दीपक चौधरी और 15-20 अन्य लोगों पर एक स्थानीय पत्रकार द्वारा दैनिक जागरण की प्रतियां जलाने के आरोप में झिंझाना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में 26 अगस्त को दीपक चौधरी को गिरफ्तार कर मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया गया था. शनिवार  देर रात उन्हें जमानत पर रिहा किया गया.

जुलूस और स्वागत

जेल से रिहा होने के बाद रविवार को दीपक चौधरी का स्वागत ढिंढाली गांव के शिव मंदिर से शुरू हुआ. सैकड़ों समर्थकों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, कारों और ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला, जो ऊन तहसील तक पहुंचा. खुली गाड़ी में सवार दीपक चौधरी का जगह-जगह माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. जुलूस के बाद वे फिर से धरना-प्रदर्शन में शामिल हो गए.

विद्युत विभाग के खिलाफ जारी रहेगा धरना

धरना संरक्षक सत्यवान चौधरी ने कहा कि दीपक चौधरी जनता की आवाज उठा रहे हैं. विद्युत विभाग के उत्पीड़न के खिलाफ हमारा धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं. उनका जेल से लौटना हमारे आंदोलन को और मजबूत करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agra MLC Result: अखिलेश यादव ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP कैबिनेट का फैसला, प्रयागराज में HC अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास
UP कैबिनेट का फैसला, प्रयागराज में HC अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास
UP कैबिनेट: सैनिक स्कूल के विकास को रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क की मंजूरी
UP कैबिनेट: सैनिक स्कूल के विकास को रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क की मंजूरी
सपा नेता आसिम राजा बोले- 'जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं आने देंगे आंच'
सपा नेता आसिम राजा बोले- 'जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं आने देंगे आंच'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget